---विज्ञापन---

लता और आशा की बहन उषा मंगेशकर कौन हैं? फिल्म जय संतोषी मां के भजन गीतों से मिली शोहरत

साल 2022 में लता मंगेशकर के बाद हाल ही में उनकी बहन आशा भोसले का निधन हो गया. दोनों बहनों के जाने के बाद उनकी सबसे छोटी बहन उषा मंंगेशकर का नाम सुर्खियों आ गया है. उषा बहनों में सबसे छोटी हैं. अपनी दोनों बहनों की तरह उषा ने भी कई शानदार गाने गाए हैं. आइए आज उनके बारे में जानते हैं.

लता मंगेशकर और उनकी बहन आशा भोसले ने सालों अपनी आवाज से दर्शकों के दिल पर राज किया. हाल ही में आशा भोसले के निधन के बाद अब उनकी सबसे छोटी बहन उषा मंगेशकर चर्चा में हैं. अपनी दोनों बड़ी बहनों की तरह उषा ने भी फिल्मी गाने गाए हैं. वो अपनी बड़ी बहनों की परछाई बनकर रही हैं. हालांकि उषा हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रही हैं.

लता मंगेशकर का परिवार लंबे समय से संगीत की दुनिया से जुड़ा रहा है. लता के अलावा उनकी तीन बहनें और एक भाई भी फैमिली में शामिल रहे, जिनमें लता लेकर 4 बहनें, मीना खाड़ीकर, आशा भोसले, उषा मंगेशकर और एक भाई जिनका नाम हृदयनाथ मंगेशकर है.

चारों बहनों में उषा मंगेशकर सबसे छोटी हैं. संगीत और गायिकी का हुनर उन्होंने अपनी दोनों बड़ी बहनें लता और आशा से सीखा. उषा ने हिंदी फिल्मों में गाने भी गाए हैं. साल 1952 में आई फिल्म सुबह का तारा के जरिए उन्होंने अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था.

उषा को सबसे बड़ी कामयाबी साल 1975 में आई फिल्म जय संतोषी मां से मिली. इस फिल्म के सभी भजन गीतों को उषा ने अपनी सुरीली आवाज में गाया, जो काफी पॉपुलर हुआ. उषा ने अपलम चपलम, चली चली कैसी हवा ये चली, देखो बिजली डोले बिन बादल की, मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की, मुंगड़ा, रंग जमाके जायेंगे और गोरो की ना कालों की जैसे कई शानदार गाने गाए हैं.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो बताया जाता है कि 90 वर्षीय उषा ने बड़ी बहन लता मंगेशकर की देखभाल के लिए कभी भी शादी नहीं रचाई. हाल ही में अपनी बड़ी बहन आशा भोसले के निधन पर उषा मंगेशकर स्पॉट हुईं. वो आशा के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं.

First published on: Apr 13, 2026 09:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.