Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ के बड़े साहब कौन? ना सलमान ना इमरान, इस एक्टर ने निभाया ये किरदार

Who Is Bade Sahab in Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ गई है. फिल्म के रिलीज होने के बाद फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब लोगों को मिल गए हैं और अब बड़े साहब के किरदार का भी खुलासा हो गया है.

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छा गई है. रिलीज होते ही फिल्म ने तहलका मचा दिया है. इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़े पहले ही बता रहे थे कि फिल्म पहले दिन से ही धुआंधार कलेक्शन करने जा रही है. दुनियाभर में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

धुरंधर द रिवेंज में आदित्य धर ने हमजा की कहानी को आगे बढ़ाया गया है. इसमें जसकीरत सिंह रंगी किस तरह हमजा बनता है और सबसे बदला लेता है, ये दिखाया गया है. फिल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जबरदस्त रोल में हैं.

साल 2025 में आई धुरंधर के बाद से ही लोग जानना चाहते थे कि आखिर ये ‘बड़े साहब’ कौन हैं. वहीं अब फिल्म के दूसरे पार्ट में इसका खुलासा हो गया है. फिल्म में ‘बड़े साहब’ कोई और नहीं दाऊद इब्राहिम है, जिसे फिल्म में आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

पहले खबरें थीं कि इस रोल में इमरान हाशमी, सलमान खान या अक्षय कुमार नजर आ सकते हैं, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक फिल्म में ‘बड़े साहब’ असल में दाऊद इब्राहिम हैं और इस किरदार को पॉपुलर और टैलेंटेड एक्टर दानिश इकबाल निभा रहे हैं.

दानिश इकबाल एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर, डायरेक्टर और ट्रेनर भी रह चुके हैं. वेब सीरीज ‘महारानी 2’ में उन्होंने दिलशाद मिर्जा का किरदार निभाया था. हाल ही में दानिश नाना पाटेकर की फिल्म ‘संकल्प’ में भी नजर आए थे.

First published on: Mar 19, 2026 05:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.