Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 में जसकीरत के परिवार के साथ हुआ ऐसा क्या, जिसकी वजह से बन गई पूरी फिल्म

'धुरंधर' जब से सिनेमाघरों में आई, तब से लोगों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़े हुए है, जिसके सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है, 'धुरंधर 2' रिलीज हो गई है, और इसी के साथ तहलका मचा रही है, दमदार एक्शन और मजबूत स्टारकास्ट के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोटो की बारिश कर रही है, इस बीच जानें कब से एक ही सवाल लोगों के जहन में घूम रहा था, कि आखिर जसकीरत सिंह रांगी कौन है, और उसके परिवार के साथ क्या हुआ था, जिसके फ्लैशबैक 'धुरंधर' में देखने को मिले थे, और जिसकी वजह से ये पूरी कहानी रची गई.

फिल्म की शुरुआत वहीं से होती है, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, जसकीरत सिंह रांगी का किरदार सामने आता है, जो शुरुआत में एक साधारण पंजाबी परिवार का लड़का होता है. उसके पिता आर्मी अफसर हैं, मां एक हाउसफाइफ और उसकी दो बहनें हैं.

परिवार खुशहाल जिंदगी जी रहा होता है, और जसकीरत अपनी बहन की शादी की तैयारियों में जुटा नजर आता है, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब दुश्मन उसके परिवार पर हमला कर देते हैं. इस हमले में जसकीरत का पूरा परिवार बेरहमी से मार दिया जाता है.

यही वो पल होता है, जो एक आम इंसान को अंदर से तोड़ देता है, और उसे बदलने पर मजबूर कर देता है. अपने परिवार को खोने का दर्द और बदला लेने की आग जसकीरत को पूरी तरह बदल देती है. वो हथियार उठा लेता है, और दुश्मनों के खिलाफ जंग छेड़ देता है.

यही से उसकी जिंदगी का नया अध्याय शुरू होता है. जसकीरत अब सिर्फ एक बेटा या भाई नहीं रहता, बल्कि एक किलिंग मिशन बन जाता है. फिल्म में आगे दिखाया गया है, कि जसकीरत अपनी पहचान बदलकर 'हमजा' बन जाता है, और दुश्मनों के बीच घुसकर उन्हें खत्म करने की कसम खाता है.

उसका ये ट्रांसफॉर्मेशन ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आता है. डायरेक्टर आदित्य धर ने इस किरदार को इस तरह पेश किया है, कि दर्शक उसकी पीड़ा और गुस्से दोनों को महसूस कर पाते हैं. यही वजह है, कि जसकीरत सिंह रांगी की कहानी 'धुरंधर 2' की रीढ़ बन जाती है.

बहरहाल, ये सिर्फ बदले की कहानी नहीं है, बल्कि एक ऐसे इंसान की कहानी है, जिसे हालात ने 'धुरंधर' बना दिया, और आदित्य धर जिसे बेहद खूबसूरती के साथ दर्शकों के बीच लाकर खड़ा किया.

First published on: Mar 19, 2026 03:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.