---विज्ञापन---

Nora Fatehi के विवादित गाने के पीछे किसकी आवाज? जिसने अपने डेब्यू हिंदी ट्रैक से हिला दी इंडस्ट्री

नोरा फतेही इन दिनों अपने एक गाने के विवाद को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं हैं, 'सरके चुनर' नाम के इस सॉन्ग में उनके साथ संजय दत्त नजर आ रहे हैं, जब से ये गाना रिलीज हुआ है, सोशल मीडिया पर लोगों की बहस का मुद्दा बन गया है, वहीं बढ़ते विरोध को देखते हुए, मेकर्स ने गाने को पहले ही प्लेटफॉर्म से हटा दिया है, इतना ही नहीं खुद नोरा फतेही ने भी सामने आकर वीडियो शेयरकर इस गाने पर अपनी सफाई दी है, लेकिन अब लोगों को इस बात की उत्सुकता है, कि आखिर इस अश्लील गाने को आवाज किसने दी है?

फिल्म KD: The Devil के गाने में संजय दत्त और नोरा फतेही की मौजूदगी ने इसे और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया, लेकिन असली चर्चा अब उस आवाज को लेकर हो रही है, जिसने इस विवादित गाने को गाया है. 'सरके चुनर' को अपनी दमदार आवाज दी है, साउथ की मशहूर लोक गायिका मंगली ने, जिनका असली नाम सत्यवती राठौड़ है.

मंगली साउथ इंडिया की, खासतौर पर तेलंगाना में अपनी अनोखी और हाई पिच आवाज के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई तमिल और तेलुगू गानों में अपनी आवाज दी है, और लोक संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं.

खास बात ये है, कि 'सरके चुनर' मंगली का पहला हिंदी गाना है, यानी इसी ट्रैक से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. हालांकि, शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा, कि उनका ये डेब्यू इतना विवादों में घिर जाएगा.

इस गाने के बोल जाने-माने गीतकार रकीब आलम ने लिखे हैं, जिन पर आपत्तिजनक होने का आरोप लगाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोग गाने के लिरिक्स को लेकर नाराजगी जता रहे हैं, और नोरा फतेही को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

विवाद के बीच फिल्म के डायरेक्टर प्रेम की पत्नी रक्षिता ने इस गाने का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा, कि इससे पहले भी इंडस्ट्री में कई बोल्ड गाने आ चुके हैं, लेकिन तब इतना विरोध नहीं हुआ. उनके मुताबिक, इस गाने को लेकर हो रही ट्रोलिंग कुछ ज्यादा ही बढ़ा चढ़ाकर की जा रही है.

फिलहाल, 'सरके चुनर' विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ जहां कुछ लोग इसे क्रिएटिव फ्रीडम बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग इसे लेकर नाराज हैं. अब देखना दिलचस्प होगा, कि ये विवाद आगे क्या मोड़ लेता है, और फिल्म की रिलीज पर इसका कितना असर पड़ता है.

First published on: Mar 19, 2026 04:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.