---विज्ञापन---

कौन हैं आशा भोसले के दामाद हेमंत केनकरे? जिनकी पत्नी ने ली थी खुद की जान

Who is Asha Bhosle's Son-in-Law: बॉलीवुड की फेमस सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही. उनका 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. इस समय कई फिल्मी सितारे और राजनेता मुंबई के कासा ग्रांडे टावर ए, सेनापति बापट मार्ग, लोअर परेल में उनका अंतिम दर्शन कर रहे हैं. इसी बीच आशा भोसले के दमाद हेमंत केनकरे का नाम खबरों में सामने आ रहा है.

हर कोई जानता है आशा भोसले के तीन बच्चे थे, दो बेटे और एक बेटी, जिनमें से अब सिर्फ एक बेटा उनके पास है. उनके एक बेटे की कैंसर से मौत हो गई और बेटी वर्षा भोसले ने खुदकुशी कर ली.

आशा भोसले की बेटी वर्षा भोसले की शादी हेमंत केनकरे से हुई थी, जो पेशे से एक भारतीय खेल पत्रकार हैं. हेमंत क्रिकेट रिपोर्टिंग और एलिटिकल में अपने काम के लिए काफी फेमस हैं.

हेमंत केनकरे की पत्नी वर्षा भी अपनी तरह एक सिंगर थी और इसके साथ ही वो राइमिंग में भी इंस्ट्रेस्ट रखा करती थी. खबरों के अनुसार, वर्षा की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव से भरी रही.

इसी कारण लंबे समय तक डिप्रेशन से जूझती रहीं. उनकी इस बीमारी का इलाज मुंबई के जसलोक अस्पताल में किया जा रहा है. लेकिन वो इस बीमारी से हार गई और 2012 में आत्महत्या कर ली.

हेमंत केनकरे के साथ वर्षा भोसले की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली. साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया.

First published on: Apr 13, 2026 03:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.