---विज्ञापन---
कौन होगा Asha Bhosle का वारिस? किसे मिलेगी सिंगर की अरबों की संपत्ति

Who is Asha Bhosle's Heir: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 80 साल तक हिंदी सिनेमा को अपनी खनकती आवाज से सजाने वाली सिंगर आशा भोसले का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है. उन्होंने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. चलिए जानते हैं कि अब उनकी अरबों की संपत्ति और बिजनेस का वारिस कौन होगा?

आशा भोसले के निधन के साथ भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम संगीत युग का अंत हो गया है. आशा भोसले ने अपने पीछे हजारों हिट और सुपरहिट गानों के साथ-साथ अपनी करोड़ों की चल-अचल संपत्ति और विदेशों तक फैला अपना कारोबार भी छोड़ कर गई हैं.

आशा भोसले के निधन के बाद अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर आशा भोसले की अरबों की विरासत का उत्तराधिकारी कौन होगा? किसे उनकी इस अतुलनीय विरासत का असली वारिस बनाया जाएगा?
खबरों की मानें तो आशा ताई ने अपनी का संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा अपनी लाडली पोती जनेई भोसले के नाम किया है. जनेई को उनकी दादी आशा की परछाईं कहा जाता है.

जनेई भोसले अपनी दादी आशा भोसले के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की कमान संभालती हैं. ऐसा माना जा रहा है कि आशा ताई के हीरों के गहने, उनकी सिग्नेचर साड़ियां और बाकी की कीमती प्राइवेट कलेक्शन की वारिस जनेई को बनाया जा सकता है.

आशा भोसले महज एक सिंगर नहीं थी, वो एक सफल बिजनेसवुमन भी थीं. आशा भोसले की सिंगिंग रॉयल्टी भी जनेई को मिल सकती है, क्योंकि, पिछले कुछ सालों जनेई न सिर्फ अपनी दादी की सेवा कर रही थीं. इसके साथ ही वो उनसे सिंगिंग की भी ट्रेंनिंग ले रही थीं. हर साल उनके गानों से करोड़ों रुपये की रॉयल्टी आती है.

आशा भोसले का इंटरनेशनल रेस्टोरेंट चेन बिजनेस 'Asha's' दुबई, कुवैत और ब्रिटेन जैसे कई देशों तक फैला हुआ है. बताया जा रहा है कि उनकी इस कमर्शियल प्रॉपर्टी और रॉयल्टी के उत्तराधिकारी उनके बेटे आनंद भोसले हो सकते हैं.