---विज्ञापन---
कौन हैं जनाई भोसले? दादी Asha Bhosle के नक्शे-कदम पर चलकर बना रहीं अपनी पहचान

Who Is Zanai Bhosle: भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके जाने से पूरे बॉलीवुड और संगीत प्रेमियों में शोक की लहर है. इस बीच एक नाम तेजी से चर्चा में आया है, उनकी पोती Zanai Bhosle, जो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए, अपनी दादी की सेहत से जुड़े अपडेट शेयर कर रही थीं.

जनाई भोसले, आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं. संगीत उनके परिवार की विरासत है, और यही कारण है, कि जनाई ने भी बहुत कम उम्र में ही इस दिशा में कदम बढ़ा दिया, उनकी आवाज में वही मिठास और सुरों की समझ देखने को मिलती है, जिसके लिए उनकी दादी दुनियाभर में मशहूर थीं.

जनाई ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत करते हुए, कई गाने रिलीज किए हैं, जिनमें उनका ट्रैक 'केहंदी है' खासा पॉपुलर रहा. इस गाने ने उन्हें यूथ के बीच पहचान दिलाई. खास बात ये है, कि खुद आशा भोसले ने अपनी पोती की तारीफ करते हुए, उन्हें आगे बढ़ने के लिए एनकरेज किया था. इतना ही नहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी जनाई की प्रतिभा की सराहना की थी.

सिंगिंग के साथ-साथ जनाई अब एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं. वो जल्द ही फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. इस फिल्म का डायरेक्शन संदीप सिंह कर रहे हैं. ऐसे में फैंस को जनाई के नए अवतार का बेसब्री से इंतजार है.

सोशल मीडिया पर भी जनाई की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं, जहां वो अपनी पर्सनल लाइफ और करियर से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं.

जनाई और उनकी दादी के बीच खास बॉन्डिंग भी देखने को मिलती थी. पिछले साल आशा भोसले के जन्मदिन पर जनाई ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए, उन्हें 'मेरी छोटी सी आशा' कहकर विश किया था. इस पोस्ट से दोनों के बीच गहरा प्यार साफ झलकता नजर आया.

बहरहाल, अब जब आशा भोसले इस दुनिया में नहीं रहीं, तो जनाई भोसले पर उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है. फैंस को उम्मीद है, कि वो अपनी दादी की तरह ही संगीत की दुनिया में बड़ा नाम बनेंगी.