---विज्ञापन---
कौन हैं ये हसीना? जिसने असम इलेक्शन में मचाया बवाल, नेता की पत्नी होकर जीते 2 नेशनल अवॉर्ड

असम चुनाव के बीच अचानक एक चेहरा सोशल मीडिया पर छा गया, ये हैं एमी बरुआ... जो अपनी खूबसूरती और टैलेंट दोनों के लिए जानी जाती हैं. 9 अप्रैल (गुरुवार) को असम विधानसभा चुनाव के दौरान जब वो वोट डालने पहुंचीं, तो हर किसी की नजर उन्हीं पर टिक सी गई थी. हर किसी के जहन में बस एक ही सवाल था, कि ये कौन है, तो चलिए जानते हैं, कि ये बला की खूबसूरत हसीना कौन हैं?

ये कोई और नहीं बल्कि, असम की फेमस एक्ट्रेस एमी बरुआ हैं, जो सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक शानदार डायरेक्टर और सोशल मीडिया स्टार भी हैं. उनकी खास बात ये है, कि वो बीजेपी नेता पीयूष हजारिका की पत्नी हैं, जो जागीरोड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में चुनावी माहौल के बीच एमी की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान और भी ज्यादा खींच लिया.

41 साल की एमी बरुआ असम की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म 'प्रेम अरु प्रेम' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, और अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन असली कमाल तब हुआ, जब उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा.

उनकी दिमासा भाषा की फिल्म 'सेमखोर' ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई. इस फिल्म के लिए एमी को दो नेशनल अवॉर्ड मिले, जो किसी भी कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि होती है. यहीं नहीं, उनकी डॉक्यूमेंट्री 'बिरुबाला: विच टू पद्मश्री' को भी 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में जूरी स्पेशल मेंशन मिला.

एमी बरुआ ने साल 2011 में पीयूष हजारिका से शादी की थी. आज उनके दो बच्चे हैं, बेटा अथर्व और बेटी अरुही. अपने परिवार और करियर दोनों को बैलेंस करने वाली एमी कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन भी हैं.

उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ असम तक सीमित नहीं है. साल 2022 में उन्होंने इतिहास रचते हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक किया. वो ऐसा करने वाली पहली असमिया एक्ट्रेस बनीं. उन्होंने वहां अपनी फिल्म 'सेमखोर' को प्रमोट किया, जिसे इंटरनेशनल स्तर पर भी सराहा गया.

बहरहाल, आज एमी बरुआ एक मल्टी-टैलेंटेड पर्सनैलिटी बन चुकी हैं. एक्ट्रेस, डायरेक्टर और एक पब्लिक फिगर, जो जहां जाती हैं, सुर्खियां बटोर ही लेती हैं. असम चुनाव के दौरान उनकी वायरल तस्वीरें इस बात का सबूत हैं, कि उनका स्टारडम दिन-ब-दिन और बढ़ता जा रहा है.