---विज्ञापन---
हो रहे हैं बोर! तो Netflix पर मौजूद देखें ये 16 एपिसोड की मजेदार सीरीज, हर एक सीन में मिलेगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट

नेटफ्लिक्स पर तमाम ऐसी फिल्में और वेब सीरीज हैं, जिनकी कहानियां लोगों को खासी पसंद आती हैं और ये फिल्में-सीरीज लोगों को सालों तक खूब एंटरटेन करती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसकी कहानी बेहद मजेदार है. इस सीरीज के हर एपिसोड में जबरदस्त एंटरटेनमेंट और थ्रिलर देखने को मिलेगा. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वो साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. यह एक कोरियन रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है. जिसमें सस्पेंस भी मिलेगा और इसकी कहानी बेहद जबरदस्त है.

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'स्ट्रॉन्ग गर्ल नाम-सून' की. इस सीरीज का डायरेक्शन किम जंग-सिक ने किया है और इसमें लीड रोल में ली यू-मी, किम जोंग-उन, किम हे-सूक, ओंग सियोंग-वू जैसे कलाकार नजर आए हैं.

सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक ऐसी लड़की नाम सून के बारे में है, जो शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग है. नाम सून के पास एक जादुई शक्ति होती है, जिससे वह किसी भी भारी चीज को आसानी से उठा सकती है और लोगों के साथ लड़ सकती है. नाम सून बचपन में मंगोलिया में खो जाती है और वहां पर एक परिवार उसका पालन पोषण करता है. लेकिन जब वह बड़ी होती है तो अपने असली मां-बाप को ढूंढने वापस कोरिया पहुंच जाती है.

जैसे ही नाम-सून अपने पेरेंट्स की तलाश करने गैंगनम जिले में पहुंचती है, तो वहां उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इस दौरान गैंगनम में एक ड्रग्स रैकेट अपने पैर पसारने की कोशिश करता है, जिसके बाद नाम-सून उन लोगों के खिलाफ एक डिटेक्टिव के साथ मिलकर काम करती है और अपनी जादुई ताकत का इस्तेमाल करती है.

बता दें कि इस सीरीज के हर मोड़ पर जबरदस्त एक्शन, जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं सीरीज में कई ऐसे मौके हैं जो कॉमेडी से भरे हुए हैं और इन्हें देख हंस-हंस कर आपके पेट में दर्द हो जाएगा.

'स्ट्रॉन्ग गर्ल नाम-सून' के कुल 16 एपिसोड हैं और इसे IMDB पर 6.6 की रेटिंग मिली हुई है.