---विज्ञापन---

OTT पर देखें ये अंडररेटेड सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज, जीरो उम्मीद के साथ रिलीज हुए ये शोज निकले ‘बवाल’

ओटीटी सिनेमा लवर्स के लिए एक ऐसा स्थान बन चुका है, जहां पर दर्शन तरह-तरह की फिल्में और वेब सीरीज देखते हैं. हालांकि कई बार ऐसा होता है कि कुछ एक फिल्मों और शोज में बड़े एक्टर-एक्ट्रेस न होने के कारण उनसे उम्मीद काफी कम होती है. लेकिन बाद में पता चलता है कि ये शोज और इनकी कहानी बवाल है और हम आज कुछ ऐसे ही शोज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनसे शुरुआत में कोई खास उम्मीद नहीं थी. लेकिन बाद में इन सीरीज ने ओटीटी पर जमकर गदर काटा.

दिल्ली क्राइम: 'दिल्ली क्राइम' साल 2019 में रिलीज हुई थी. यह वेब सीरीज साल 2012 के दिल्ली गैंगरेप कांड से इंस्पायर है. इसमें शेफाली शाह डीसीपी वर्तिका के रोल में नजर आई हैं, जो कि जनता के भारी दबाव के बाद इस दिल दहला देने वाले मामले की जांच करती हैं. इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

कोहरा: साल 2023 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'कोहरा' पंजाब के ग्रामीण पर आधारित है. जहां पर एक दिल दहला देने वाला मर्डर होता है. यह एक ऐसे शख्स के बारे में है, जिसका मर्डर ठीक उसकी शादी से पहले होता है. जिसकी जांच दो पुलिस ऑफिसर करते हैं. जैसे जैसे जांच होती है, वैसे वैसे चीजें पेचीदा होती जाती हैं. शुरुआत में इस सीरीज से किसी खासा उम्मीद नहीं थी. लेकिन जब यह रिलीज हुई तो यह लोगों की फेवरेट बन गई. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

ब्रीथ: बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर शोज की लिस्ट में साल 2018 की वेब सीरीज 'ब्रीथ' भी शामिल है. जो कि एक हताश पिता के बारे में है, जिसे पता चलता है कि उसके बेटे को लंग ट्रांसप्लांट की जरूरत है. जिसके बाद वह पिता एक ऑर्गन डोनर को मारता है और फिर पुलिस उसकी तलाश करती है. इसमें आर माधवन नजर आए हैं. इसे आप प्राइम वीडियो पर देखें.

असुर: जियो हॉटस्टार पर मौजूद वेब सीरीज 'असुर' एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर है. जो कि सस्पेंस से भरी हुई है. इस सीरीज में फॉरेंसिक एक्सपर्ट और मैथोलॉजी का अलग मिश्रण देखने को मिला. यह एक डार्क साइकोलॉजी है. इसमें वरुण सोबती, अरशद वारसी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

दलदल: भूमि पेडनेकर स्टारर वेब सीरीज 'दलदल' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो कि डीसीपी रीता फरेरा के बारे में है. जो लगातार हो रही हत्याओं की जांच करती है और अपने पास्ट ट्रॉमा से जूझती है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देखें.

First published on: Mar 14, 2026 06:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.