Saturday, 11 April, 2026

---विज्ञापन---

OTT पर देखें 5 लेटेस्ट कोरियन ड्रामा, रोमांस के साथ-साथ मिलेगा सस्पेंस और थ्रिलर

भारत में कोरियन ड्रामा का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लोग हर रोज नए नए कोरियन ड्रामा की तलाश करते हैं, क्योंकि इन शोज की कहानी बेहद जबरदस्त होती है. वहीं आज हम कुछ ऐसी ही शानदार कोरियन ड्रामा की बात करने जा रहे हैं, जो कि हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुए हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड: बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड, 6 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है. जो कि एक वेबटून निर्माता मी-राय के बारे में है. जो अपनी बोरिंग लाइफ से परेशान हो जाती है और वर्चुअल डेटिंग सर्विस का सहारा लेती है.

ब्लडहाउंड्स 2: ब्लडहाउंड्स 2, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है. यह दूसरा सीजन है, जो कि एक्शन और थ्रिलर से भरा हुआ है. यह दो भाइयों की कहानी है. इस सीरीज में न सिर्फ एक्शन मिलेगा बल्कि इसकी कहानी भी बेहद जबरदस्त है.

नो टेल टू टेल, एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है. यह शो यू-हो नाम की एक महिला के बारे में है. यह एक मेजिकल शो है, जिसमें लड़की असल में 500 साल से एक लोमड़ी होती है, लेकिन एक इंसान से प्यार कर बैठती है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर जनवरी में रिलीज हुई थी और इसकी कहानी बेहद मजेदार है.

ब्लडी फ्लावर: ब्लडी फ्लावर, एक क्राइम थ्रिलर शो है. जो कि अमेजॉन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. यह सीरीज ली वू-ग्योम नाम के एक मेडिकल जीनियस और सीरियल किलर के आगे पीछे घूमती है.इस शो की एंडिंग बेहद खतरनाक है.

टू माई बिलव्ड थीफ: टू माई बिलव्ड थीफ, भी 2026 में रिलीज हुआ एक बेहतरीन कोरियन ड्रामा है. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी शो है. यह शो एक डॉक्टर और चोर की लव स्टोरी के बारे में है. इस शो को विकी एप पर देख सकते हैं.

First published on: Apr 11, 2026 04:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.