---विज्ञापन---
Sunday को OTT पर बिल्कुल फ्री में देखें ये 5 धांसू सस्पेंस थ्रिलर सीरीज, हर सीन में मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट

आज के दौर में जहां नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है, वहीं कुछ ऐसे भी विकल्प हैं जो बिना एक पैसा खर्च किए आपको बेहतरीन कंटेंट परोस रहे हैं. अगर आप सस्पेंस, रोमांस और एक्शन के शौकीन हैं, तो एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर मौजूद ये 5 धांसू वेब सीरीज आपके वीकेंड को यादगार बना देंगी.

गोल्डन बॉय (Golden Boy) - इंटरनेशनल ड्रामा- अगर आपको इंटरनेशनल शोज पसंद हैं, तो यह तुर्की (Turkish) रोमांटिक ड्रामा सीरीज आपके लिए है. इसमें प्यार, पारिवारिक साजिशें और गहरे रहस्यों का ऐसा ताना-बाना बुना गया है कि आप एक के बाद एक एपिसोड देखते चले जाएंगे. साजिश और रोमांस का यह मिश्रण हिंदी में भी डब किया गया है.

भौकाल 2 (Bhaukaal 2)- सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस सीरीज में मोहित रैना ने एक जांबाज पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है. कहानी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है, जहां अपराध का बोलबाला है. मोहित रैना का 'सिंघम' अवतार और जरायम की दुनिया को खत्म करने का उनका जुनून आपको अंत तक बांधे रखेगा.

माय बॉस (My Boss) - ऑफिस रोमांस और पॉलिटिक्स- यह एक बेहद लोकप्रिय चाइनीज वेब सीरीज है, जो एमएक्स प्लेयर पर हिंदी में उपलब्ध है. इसमें ऑफिस की राजनीति (Office Politics) और हल्के-फुल्के रोमांटिक ड्रामे को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है. अगर आप भारी-भरकम सस्पेंस से हटकर कुछ 'फील गुड' देखना चाहते हैं, तो इसे जरूर चुनें.

जमनापार (Jamnapaar) - पहचान की लड़ाई- दिल्ली की गलियों और 'जमनापार' की साख पर आधारित यह सीरीज एक इमोशनल और इंस्पायरिंग सफर है. इसमें शांतनु उर्फ 'शैंकी' नाम के लड़के की कहानी है, जो अपनी पहचान और बड़े सपनों के बीच संघर्ष कर रहा है. यह एक बेहतरीन फैमिली ड्रामा है जिसे आप अपनों के साथ बैठकर देख सकते हैं.

फर्स्ट कॉपी (First Copy) - पायरेसी का काला सच- मुनव्वर फारूकी स्टारर यह सीरीज 90 के दशक की मुंबई में ले जाती है. कहानी उस दौर की है जब फिल्म पायरेसी (Piracy) का काला कारोबार अपने चरम पर था. यह सीरीज न केवल रोमांचक है, बल्कि बॉलीवुड के उस छिपे हुए पहलू को भी उजागर करती है जिसे कम ही लोग जानते हैं. इसका दूसरा सीजन भी काफी चर्चा में है.