---विज्ञापन---
एक परिवार 11 सदस्य और फिर हुई रहस्यमयी मौत, Jio Hotstar पर 6 एपिसोड वाली सीरीज देख लगेगा झटका

जियो हॉटस्टार पर तमाम बेहतरीन और सस्पेंस से भरी सीरीज मौजूद हैं. वहीं, कई फिल्में और सीरीज असल घटनाओं पर भी बनी होती हैं, जिनकी कहानी किसी को भी चौंका देती हैं. वहीं आज हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि रियल इंसीडेंट पर आधारित है. इस सीरीज की कहानी ने सभी को सदमा दे दिया था और लोग सोच में पड़ गए थे कि क्या वाकई में ऐसा हो सकता है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वह साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस सीरीज के कुल 6 एपिसोड हैं और हर एपिसोड सस्पेंस, थ्रिलर से भरा हुआ है. सीरीज की कहानी चौंकाने वाली है.

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'आखिरी सच' की. यह सीरीज दिल्ली के सबसे चर्चित बुराड़ी हत्याकांड के बारे में है, जहां पर एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत हो जाती है.

इस सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो इसकी शुरुआत दिल्ली के किशन नगर में राजावत परिवार के 11 सदस्यों की रहस्यमयी मौत से होती है. जहां परिवार के 10 लोग फंदे से लटके हुए पाए जाते हैं और परिवार का एक बुजुर्ग सदस्य जमीन पर पड़ा मिलता है.

जिसके बाद जब घटना की जानकारी पुलिस को मिलती है तो वो हर पहलू पर जांच करते हैं और मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करते हैं. जांच में कई अजीबो गरीब चीजें सामने आती हैं. इतना ही नहीं, ये भी पता चलता है कि परिवार अंधविश्वास का शिकार था.

इसके अलावा सीरीज में दिखाया जाता है कि परिवार का एक सदस्य अभिषेक बनर्जी साइकोलॉजिकल समस्या से जूझ रहा था और उसे लगता है कि उसके मृत पिता उसे आदेश दे रहे हैं. अंधविश्वास के कारण ही परिवार के सभी लोगों की जान चली जाती है.

बता दें कि इस सीरीज में लीड रोल में तमन्ना भाटिया नजर आईं है. इसके अलावा अभिषेक बनर्जी, शिविन नारंग और कृति विज भी दिखाई दी हैं. इस सीरीज को IMDb पर 5.6 की रेटिंग मिली है.