---विज्ञापन---
कौन हैं Vivek Sinha? ‘धुरंधर 2’ में छोटे से रोल के लिए मिले 1 करोड़? एक्टर ने बताई पूरी सच्चाई

Vivek Sinha 1 Crore Rumor: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का गदर काटा. 'धुरंधर: द रिवेंज' तो अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई रही है. इसी बीच फिल्म के एक-एक किरदार सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रहा है. ऐसा की एक किरदार फिल्म में 'जहूर मिस्त्री' का है, जो इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है.

फिल्म 'धुरंधर' में जहूर मिस्त्री का किरदार एक्टर विवेक सिन्हा ने निभाया है. विवेक सिन्हा इस समय फिल्म में अपनी फीस को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं. कई सोशल मीडिया न्यूज रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि विवेक सिन्हा को 'धुरंधर' में छोटे से रोल के लिए 1 करोड़ रुपये तक की फीस दी गई हैं.

हाल ही में विवेक सिन्हा ने 'धुरंधर' में अपनी फीस को लेकर चल रही अफवाहों की पूरी सच्चाई सामने रखी और सोशल मीडिया के 1 करोड़ रुपये फीस वाले दावें का पूरी तरह से खंडन किया.

विवेक सिन्हा ने बताया कि 'धुरंधर' में उन्हें उनके काम की बिल्कुल सही कीमत मिली थी. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फीस के बारे में बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग हैं.

विवेक सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन चैनेल्स और सोशल मीडिया पर कुछ गलत और फेक पोस्ट शेयर हो रहे हैं. जिसमें मेरी फीस 60 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक बीच में बताई जा रही हैं. लेकिन पूरी तरह से गलत है.'

विवेक सिन्हा ने वीडियो में बताया कि ऐसे दावे गलत हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वो इस तरह की गलत जानकारी न फैलाएं. इस दौरान उनकी बातों में ईमानदारी और चिंता दोनों झलक रही थी.

विवेक सिन्हा बॉलीवुड और टीवी के फेमस कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं. 'धुरंधर' से पहले उन्हें मनोज वाजपई की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' में देखा गया था.