---विज्ञापन---
शादी के बाद हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, वायरल गर्ल की तस्वीरें देख फैंस को लगेगा सदमा

महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर छाई वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है. मोनालिसा ने हाल ही में अपने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी रचाई है, जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार और डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर कई आरोप लगाए, जिसके जवाब में उनका परिवार सनोज मिश्रा के सपोर्ट में खड़ा नजर आया, तो वहीं सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया, जिसके बाद मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर इसे सरे से खारिज किया.

खबरों के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान ने पुलिस सुरक्षा में शादी की, क्योंकि उनके रिश्ते को लेकर परिवार और समाज की तरफ से विरोध किया जा रहा था. शादी के बाद अब मोनालिसा अपने पति फरमान के साथ हनीमून एन्जॉय कर रही हैं, और इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रही हैं.

उनके पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं, और फैंस इस नए कपल को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हाल ही में मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो पार्क में मस्ती भरे अंदाज में दौड़ती नजर आ रही हैं.

वीडियो में फरमान उन्हें प्यार से गोद में उठा लेते हैं. दोनों की केमिस्ट्री और खुशी साफ दिख रही है. इस वीडियो को देखकर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं, कुछ लोग उनकी खुशी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इस शादी को लेकर हैरानी भी जता रहे हैं.

मोनालिसा ने अपने पोस्ट्स के जरिए साफ कहा है, कि उनका परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं है, और उन्हें अलग करने की कोशिश कर रहा है. इसके बावजूद उन्होंने अपने प्यार को चुना और अब अपने पति के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं.

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मोनालिसा लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं, जिससे ये साफ है, कि वो अपने इस फैसले से खुश हैं, और बिना किसी डर के अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं.

बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा, कि आगे चलकर उनका ये रिश्ता किन मोड़ों से गुजरता है, लेकिन फिलहाल मोनालिसा और फरमान अपनी नई जिंदगी के हर पल को खुलकर एन्जॉय कर रहे हैं.