Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

Valentines Day 2026 पर शाहिद कपूर से लेकर म्रुनल ठाकुर तक की दिखेगी दीवानियत, रिलीज की कतार में खड़ी ये धांसू फिल्में

Valentine's Day 2026 Movies Release: हर साल की तरह इस साल भी 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाएगा, जो 14 फरवरी वैलेंटाइन डे तक चलेगा. अब वैलेंटाइन डे हो और हमारी फिल्म इंडस्ट्री शांत बैठ जाए, ऐसा हो नहीं सकता है. इस साल भी वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रोमांटिक फिल्मों की बहार देखने को मिलेगी.

वैलेंटाइन डे 2026 पर रिलीज होने वाली ये सारी फिल्में एक से बढ़कर एक हैं. इनमें बॉलीवुड से लेकर उड़िया भाषा तक की फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में आपको एक एक्टर से लेकर एक्ट्रेस का दीवानापन देखने को मिलेगा.

हालांकि, वैलेंटाइन डे पर इस साल बॉलीवुड की 3 फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनकी कहानी पुरानी रोमांटिक फिल्मों से पूरी तरह से अलग है. वहीं, इन 3 बॉलीवुड फिल्मों के साथ एक उड़िया फिल्म भी रिलीज हो रही है.

Do Deewane Seher Mein: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी को रिलीज होगी. संजय लीला भंसाली और जी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही ये रोमांटिक फिल्म की कहानी कमाल की होने वाली है.

O'Romeo: शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म 'ओ'रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज हो रही है. सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर की डार्क केमिस्ट्री देखने को मिलेगी.

Tu yaa Main: शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म 'तू या मैं' में आपको एक अलग ही तरह लव स्टोरी देखने को मिलेगी. जहां हीरो-हीरोइन का दुश्मन लोग या समाज नहीं बल्कि एक खूंखार जानवर है. ये फिल्म भी 13 फरवरी को होने जा रही है.

Bara Badhu: रोमांस, इमोशन और ड्रामा से भरपूर 'बारा बधू' एक ओड़िया फिल्म है. विश्वरंजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्टर शिवानी और सलेंद्र लीड रोल में हैं. यह 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी.

First published on: Jan 29, 2026 01:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.