---विज्ञापन---
अब किसकी दुल्हन बनने निकलीं ‘वड़ा पाव गर्ल’? तस्वीरें देख फैंस ने पूछे लाख सवाल

सोशल मीडिया पर अपनी अनोखी स्टाइल और बेबाक अंदाज से पहचान बनाने वाली चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार वजह है, उनका लेटेस्ट वीडियो, जिसमें वो दुल्हन के लिबास में सजी-धजी नजर आ रही हैं. लाल जोड़ा, भारी ज्वेलरी और पूरा ब्राइडल मेकअप, वीडियो देखते ही फैंस हैरान रह गए.

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर सवालों की बाढ़ आ गई. हर कोई यही पूछ रहा है, क्या चंद्रिका ने शादी कर ली है? या फिर ये किसी शूट का हिस्सा है? हालांकि, इस वीडियो के साथ चंद्रिका ने सही जानकारी शेयर नहीं की, जिससे फैंस की कन्फ्यूजन और बढ़ गई.

मनोरंजन जगत में अकसर सितारे अपने प्रोजेक्ट्स या प्रमोशन के लिए अलग-अलग लुक अपनाते हैं, लेकिन चंद्रिका का ये ब्राइडल अवतार कुछ ज्यादा ही रियल लग रहा है. यही वजह है, कि लोग इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

दरअसल, पिछले कुछ वक्त से चंद्रिका दीक्षित और उनके पति के बीच विवाद चल रहा है, दोनों ने एक-दूसरे पर एक्स्ट्रा मैरेटल अवेयर का आरोप लगाया है. वहीं चंद्रिका सैफी नाम के शख्स के साथ रील और वीडियो शेयर करती हैं, जिसको लेकर लोग उनसे सवाल करते नजर आते हैं.

पिछली कुछ रील्स में उन्होंने सैफी के साथ कभी शादी के जोड़े में, तो कभी शादी के मंडप से वीडियोज और फोटोज शेयर की, जिसने फैंस को हैरान कर दिया, हालांकि वो सब प्रमोशन से जुड़े सामने आए, लेकिन हाल ही में शेयर किए वीडियो ने फिर सवाल खड़े कर दिए.

यूजर्स कमेंट कर सवाल कर रहे हैं, कि किसकी दुल्हन बनने जा रही हो? तो वहीं कई लोगों ने मजाक में कहा, 'हमें भी कार्ड भेज देना.' बहरहाल, चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने फैंस के साथ हर अपडेट शेयर करती हैं.

उनके वीडियो अकसर वायरल होते हैं, लेकिन उनका अचानक दुल्हन के रूप में सामने आना लोगों के लिए चौंकाने वाला है. फिलहाल ये साफ नहीं है, कि ये वीडियो किसी पर्सनल मोमेंट का है, या फिर किसी नए कंटेंट का हिस्सा, लेकिन इतना तय है, कि चंद्रिका ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

उनके इस लुक पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं, और हर कोई सच्चाई जानने का इंतजार कर रहा है.अब देखना दिलचस्प होगा, कि चंद्रिका इस वायरल वीडियो पर खुद क्या सफाई देती हैं. क्या सच में शहनाई बजने वाली है, या ये सिर्फ एक नया सरप्राइज है, इसका जवाब आने वाले समय में ही मिलेगा.