---विज्ञापन---
‘वड़ा पाव गर्ल’ की पर्सनल लाइफ में आया भूचाल, पति ने लगाया बेवफाई का आरोप, बोले- ‘टांग तोड़ दूंगा’

सोशल मीडिया पर अपनी सिंपिलीसिटी और 'वड़ा पाव' की दुकान से पहचान बनाने वाली 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. वजह है उनका और उनके पति युगम गेरा का झगड़ा, जो अब पर्सनल नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर सबके सामने आ चुका है. आइए जानते हैं, कि जो कपल कभी एक-दूसरे पर जान छिड़कता था, वो आखिर क्यों वो पब्लिकली अपने रिश्ते को तार-तार करने पर अमादा हो गया है?

दरअसल, अभी कुछ दिन पहले ही चंद्रिका ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने पति पर नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही थी, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर साफ नजर आ रहा था, जिसके बाद उनके पति युगम का भी रिएक्शन सामने आया उन्होंने भी वीडियो शेयर कर अपनी बात सामने रखी, दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नजर आए, और मामला दिन-ब-दिन और गरमाता जा रहा है.

कुछ दिन पहले चंद्रिका ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोती-बिलखती नजर आईं. वीडियो में उन्होंने अपने पति युगम पर बेवफाई का आरोप लगाया. चंद्रिका का कहना है, कि वो अकेले घर, बच्चा और दुकान की पूरी जिम्मेदारी संभाल रही हैं, जबकि उनके पति किसी और रिश्ते में हैं. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और फैंस हैरान रह गए.

चंद्रिका के आरोपों के बाद अब युगम गेरा भी खुलकर सामने आ गए हैं. उन्होंने चंद्रिका के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया और दावा किया कि फिलहाल उस अकाउंट का एक्सेस उनके पास है. वीडियो में युगम ने कहा कि 'वड़ा पाव' की दुकान उन्होंने बनाई है और चंद्रिका को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान है. उन्होंने साफ कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह इस दुकान का मालिकाना हक चंद्रिका को नहीं देंगे.

युगम का गुस्सा यहीं नहीं थमा. वीडियो में उन्होंने चंद्रिका को चेतावनी देते हुए कहा, कि वह चाहे जिसके साथ भी घूमें या रिलेशन में रहें, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर उनका नया पार्टनर दुकान पर दिखाई दिया, तो वह उसे बख्शेंगे नहीं. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन्स दिए और मामले को लेकर बहस तेज हो गई.

इतना ही नहीं युगम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट भी शेयर की, जिसमें लिखा था कि वह अब तक चुप थे, लेकिन अब उन्हें सामने आना पड़ेगा और उनके पास भी सबूत हैं. इससे साफ है, कि आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ सकता है.

बहरहाल, पति-पत्नी के इस झगड़े ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है, कि यह एक खूबसूरत परिवार का दिल तोड़ देने वाला मामला है, जिसे इस तरह पब्लिकली नहीं होना चाहिए था. कभी एक-दूसरे पर जान लुटाने वाले चंद्रिका और युगम को इस हालत में देखकर फैंस परेशान हो गए है. अब सबकी नजर इस बात पर है, कि यह झगड़ा आगे क्या नया मोड़ लेता है?