---विज्ञापन---

TV TRP: इस हफ्ते अनुपमा की छुट्टी, इन 3 सीरियल ने खेला दांव, पहले नंबर पर ‘क्योंकि’ का राज

टीवी टीआरपी के 13वें वीक की रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार के नतीजे काफी चौंकाने वाले है. एक तरफ जहां टॉप शो अनुपमा की तेजी से रेटिंग गिरी, वहीं दूसरे टीवी शोज ने अपना शानदार कमबैक किया है. लिस्ट में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अभी भी नंबर 1 बना हुआ है. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2- स्मृति ईरानी का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर टॉप पोजीशन पर आ गया है. इसकी जबरदस्त कमाई दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इसे हफ्ते शो को 1.8 रेटिंग मिली है.

गंगा माई की बिटिया- दूसरे नंबर पर शुभांगी लटकर का टीवी सीरियल ‘गंगा माई की बिटिया’ है. इस शो ने 13वें वीक की टीआरपी रेटिंग में जबरदस्त कमबैक किया है. ये शो इस बार लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसे 1.8 रेटिंग मिली है.

तुम से तुम तक- शरद केलकर का टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ काफी पसंद किया जा रहा है. इस शो ने 13वें वीक की टीआरपी रेटिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है. शो को 1.8 की रेटिंग मिली है.

वसुधा- लिस्ट में चौथे नंबर सीरियल वसुधा है. इस शो ने इस हफ्ते अनुपमा को कड़ी टक्कर दे डाली है. इस बार ये शो नंबर 4 पर है. इस समय इसकी कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. इसे 1.7 रेटिंग मिली है.

अनुपमा- इस हफ्ते रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा की रेटिंग तेजी से गिर गई. टॉप 2 से ये शो अब डायरेक्ट नंबर 5 पर आ गया है. इन दिनों इसकी कहानी में कुछ खास देखने को नहीं मिल रहा है, जिसके कारण शो की रेटिंग गिर गई है. इसे 1.7 रेटिंग मिली है.

इसके अलावा छठे नंबर पर क्योंकि रिश्तों के भी.. हैं. 7वें नंबर पर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, 8वें नंबर पर उड़ने की आशा, 9वें नंबर पर नागिन और 10वें नंबर पर लाफ्टर शेफ्स 3 है.

First published on: Apr 09, 2026 09:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.