Saturday, 28 March, 2026

---विज्ञापन---

इस टीवी एक्टर की शादी ने तोड़ा हजारों लड़कियों का दिल, टीवी पर हिट रहा हर एक सीरियल

TV Actor Birthday Special: भारतीय मनोरंजन जगत हमारी उम्मीद से कई गुना ज्यादा बड़ी इंडस्ट्री हैं, जिसका एक बड़ा हिस्सा टीवी के पास है. कई बार टीवी एक्टर्स की पॉपुलैरिटी के आगे फिल्मी सितारों की भी चमक फीकी पड़ जाती हैं. आज ऐसे ही एक फेमस टीवी एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी शादी ने हजारों लड़कियों का दिल तोड़ दिया था. इस एक्टर का हर एक टीवी पर हिट साबित हुआ.

आज हम जिस टीवी एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर शहीर शेख है. शहीर को टीवी इंडस्ट्री में काम करते हुए 21 साल हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 12 टीवी सीरियल में काम किया है.

शहीर शेख का जन्म 26 मार्च 1984 को जम्मू और कश्मीर के भदेरवाह में हुआ. उनका पूरा नाम शहीर नवाज शेख है. उन्होंने भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय, पुणे से लॉ की पढ़ाई की है.

शहीर शेख ने 2005 में आए सीरियल 'सान्या' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, यह टीवी पर हिट साबित हुआ. फिर शहीर शेख टीवी सीरियल 'क्या मस्त है लाइफ' में नजर आए.

साल 2011 में आए टीवी सीरियल 'नव्या...नये धड़कन नए सवाल' में शहीर शेख एक रोमांटिक हीरो बनकर सामने आए. इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया. फिर आया सीरियल 'महाभारत', जिसमें उन्होंने अर्जुन का किरदार निभाया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया.

शहीर शेख ने साल 19 अक्टूबर 2020 को कोर्ट में रुचिका कपूर के साथ शादी कर ली है. उनकी शादी की खबर ने उनकी कई फीमेल फैंस का दिल तोड़ दिया था.

First published on: Mar 26, 2026 04:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.