Thursday, 12 March, 2026

---विज्ञापन---

Prime Video पर तबाही मचा चुकी है ये थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म, एंडिंग ऐसी कि रह जाएंगे दंग

प्राइम वीडियो पर ऐसे तो तमाम सस्पेंस थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. हालांकि आज हम जिस फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह अक्सर ही लोगों की वॉच लिस्ट में शामिल रहती है. क्योंकि इस मूवी का सस्पेंस और थ्रिलर बेहद जबरदस्त है. फिल्म की एंडिंग भी चौंकाने वाली है. इतना ही नहीं इस मूवी का अब तीसरा पार्ट भी आने वाली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं प्राइम वीडियो को मोस्ट लव्ड फिल्म दृश्यम 2 की. जो कि साल 2015 की दृश्यम की सीक्वल है. यह फिल्म साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की दृश्यम की कॉपी है. फिल्म के पहले पार्ट का डायरेक्शन निशिकांत कामत ने किया था और दूसरी पार्ट का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है.

दृश्यम 2 में अजय देवगन, तब्बू, इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन जैसे कलाकार इस फिल्म में नजर आए हैं. सभी कलाकारों ने शानदार एक्टिंग की है.

दृश्यम 2 फिल्म की कहानी दृश्यम के पहले पार्ट को आगे बढ़ाती है. इस मूवी में दिखाया जाता है कि कैसे अजय देवगन अपने बेटी और पत्नी के द्वारा किए गए एक पुलिस ऑफिसर के बेटे को कत्ल को किस तरह से छुपाने में कामयाब होते हैं. ऐसे तो यह बात पूरे शहर तक फैल चुकी होती है, लेकिन सबूतों के अभाव में विजय सालगांवकर और उनके परिवार के खिलाफ किसी भी तरह का केस नहीं बन पाता है.

हालांकि रिहा होने के बाद भी उस कत्ल की जांच जारी रहती है क्योंकि पुलिस को डेड बॉडी नहीं मिलती है. विजय सालगांवकर और उसके परिवार के हर मूवमेंट पर नजर रखी जाती है. इस बीच विजय(अजय) फिल्म बनाने की सोचता है और एक फेमस राइटर से मिलता है और एक कहानी तैयार करते हैं.

हालांकि बाद में फिर से जांच के दौरान विजय के खिलाफ केस किया जाता है. लेकिन एंडिंग में कुछ ऐसा होता है कि कोर्ट से लेकर पुलिस ऑफिसर्स तक सभी जानकर हैरान रह जाते हैं. जिसने यह फिल्म देखी है वह जानते हैं मूवी की एंडिंग ऐसी है कि सभी को हैरान कर देती है.

बता दें कि फिल्म के दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 346 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ओटीटी पर रिलीज के बाद भी लोगों का इसको जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को 8.2 की रेटिंग मिली है. बता दें कि दृश्यम 3 भी आने वाली है, जो कि इस साल रिलीज होगी.

First published on: Mar 10, 2026 12:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.