---विज्ञापन---

12 हजार गाने गा चुकी है ये सिंगर, रचाई दो बार शादी, लेकिन ससुराल में टॉर्चर हो छोड़ा था पति का घर

बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसे तो तमाम सिंगर्स हैं, जो दुनिया भर में फेमस हैं. इन सिंगर्स ने अपने करियर में कई शानदार गाने गाए हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. हालांकि आज हम एक ऐसे सिंगर के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में 12 हजार गाने गाए हैं. हालांकि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में तमाम मुश्किलों का सामना किया है. दो बार शादी की. यहां तक कि ससुराल में भी खूब टॉर्चर हुई हैं. जिसके बाद वह अपने पति से अलग हो गई थीं. तो चलिए जानते हैं इस सिंगर के बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं आशा भोसले की. जो कि भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम है. वह अभी अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. जिसके बाद दुनियाभर में उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं और लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं. आशा की पोती जनाई भोसले ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है और बताया है कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन है और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी.

आशा भोसले को इंडस्ट्री में 8 दशक से भी ज्यादा का वक्त हो गया है. उन्होंने रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने करियर में 11 हजार से 1200 हजार तक गाने गाए हैं. उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली आदि कई भाषाओं के गानों के लिए अपनी आवाज दी है. इतना ही नहीं इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था.

बता दें कि आशा भोसले सिर्फ 10 साल की थीं जब उन्होंने पहला गाना रिकॉर्ड किया था. लेकिन ये एक मराठी गाना था, जो कि फिल्मा माझा के लिए गाया था और ये मूवी 1943 में आई थी. गाना था 'चला चला नव बाला'. वहीं, पहला हिंदी सॉन्ग 1948 में आई चुनरिया फिल्म से किया था.

आशा की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थी. आशा ने पहली शादी सिर्फ 16 साल की उम्र में घर से भागकर की थी. उनके पहले पति का नाम गणपतराव भोसले था, जो कि उनके ही सेक्रेटरी थे. हालांकि आशा ने ये शादी परिवार के खिलाफ जाकर की थी क्योंकि आशा सिर्फ 16 की थी और गणपतराव उनके 15 साल बड़े थे और वो 31 साल के थे.

हालांकि आशा अपनी शादी में खुश नहीं थी, क्योंकि उनके ससुरालवाले उनके साथ बुरा बर्ताव करते थे. इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट भी करते थे. जिसके बाद परेशान होकर उन्होंने गणपतराव के साथ 11 साल बाद अपना रिश्ता खत्म कर लिया और पति का घर छोड़कर बच्चों को लेकर वापस माता-पिता के पास चलीं गई. हालांकि आशा का उनके परिवार ने पूरा साथ दिया और बाद में सिंगर ने अपने बच्चों की जिम्मेदारी भी संभाली.

वहीं, इसके बाद आशा 20 साल तक अकेले रहीं और फिर उनकी जिंदगी में म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन की एंट्री हुई. उन्होंने 47 साल की उम्र में आरडी बर्मन से शादी की, जो कि आशा से 6 साल छोटे थे और यह आशा की ही नहीं बल्कि आरडी की दूसरी शादी थी. दोनों ने साथ मिलकर तमाम फिल्मों में गाने गाए और वह उनके साथ सुखद जिंदगी जी रही थीं. हालांकि शादी के 14 साल बाद आरडी बर्मन का निधन हो गया.

First published on: Apr 12, 2026 12:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.