---विज्ञापन---

4 सुपरस्टार और करोड़ों का मेगा बजट, बॉक्स ऑफिर बुरी तरफ पीटी फिल्म, IMDb पर मिली शर्मनाक रेटिंग

Mega-Budget Flop Film: बॉलीवुड में हर साल हजारों फिल्में रिलीज होती हैं. कई बार ऐसा होता है कि कम बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती हैं. वहीं, कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट जाती हैं. ऐसी ही एक मेगाबजट फिल्म के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जिसमें एक या दो नहीं बल्कि 4-4 सुपरस्टार थे.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि 'ठग्स ऑफ हिन्दूस्तान' है, जिसमें आमिर खान, कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और फतिमा सना शेख जैसे बड़े सुपरस्टार थे.

वीकिपिडिया के अनुसार, साल 2018 में रिलीज हुई आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को 200 से लेकर 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था.

Sacnilk.com के मुताबित, फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का भारत में कुल ग्रोस कलेक्शन 151.30 करोड़ रुपये रहा था. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने कुल 327.51 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

आपको ये जानकर हैरानी की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ओपनिंग बहुत ही शानदार तरीके से की. फिल्म में पहले दिन ही 52.25 का कलेक्शन किया था, जो अपने आप में एक बड़ी बात थी.

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की यह फिल्म लोगों को खास पसंद नहीं आई. इसलिए दूसरे दिन ही फिल्म का कलेक्शन डायरेक्ट आधा हो गया, जिसके बाद से इसकी कमाई लगातार गिरती रही.

Netflix पर मौजूद इस एक्शन फिल्म को IMDb पर 10 में से 4.1 की शर्मनाक रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 14, 2026 06:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.