---विज्ञापन---

बॉलीवुड का ये हैंडसम एक्टर है बॉक्स ऑफिस का रियल King, जिसकी 4 फिल्में कर चुकी 1000 करोड़ का आंकड़ा पार

This Actor is Real Box Office King: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपने नाम का डंका बजा रहे एक्टर संजय दत्त एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार एक्टर फिल्म के साथ-साथ निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, संजय दत्त की बहन प्रिया ने अपने भाई के लिए अपना प्यार जाहिर किया है.

संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने इंटरनेशनल सिब्लिंग्स डे के खास मौके पर अपने भाई के लिए अपना प्यार जाहिर किया है. प्रिया ने दो पुरानी तस्वीरें शेयर कीं और एक दिल छू लेने वाला कैप्शन दिया.

प्रिया दत्त ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक फोटो में संजय अपनी बहन नम्रता दत्त और माता नरगिस और पिता सुनील दत्त के साथ फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी फोटो में संजय दत्त अपने पापा और दोनों बहनों के साथ दिखाई दे रहे हैं.

प्रिया दत्त ने इन तस्वीरों के कैप्शन देते हुए लिखा, 'हमारे बचपन को हमारे माता-पिता के स्नेह और शक्ति ने आकार दिया, और वह प्यार आज भी हमारे भाई-बहन के बंधन में जिंदा है. मैं हमेशा संजय और नम्रता के लिए आभारी हूं.'

बता दें संजय दत्त इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' में एसपी असलम के किरदार के लिए वाहवाही बटोर रहे हैं. इसके अलावा अब संजय दत्त को 1000 करोड़ सुपरस्टार बताया जा रहा है. ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी 4 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के पार की कमाई की है.

दरअसल, संजय दत्त की दोनों 'धुरंधर' फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के पार का बिजनेस किया है. इसके अलावा, संजय दत्त की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' और फिल्म 'जवान' ने भी 1000 करोड़ के पार की कमाई की थी.

First published on: Apr 11, 2026 04:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.