---विज्ञापन---

‘शोले’ के साथ रिलीज हुई ये फिल्म, बिना किसी सुपरस्टार के बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ की कमाई, गाने आज भी हैं पॉपुलर

This Film Released With 'Sholay': बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और संजीव कुमार की फिल्म ‘शोले’ बॉलीवुड की वन ऑफ द मोस्ट कल्ट और ब्लॉकबस्टर मूवी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'शोले' के साथ सिनेमाघरों में एक और फिल्म रिलीज हुई थी और उसने भी बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ की कमाई की.

हम जिस सुपरहिट फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई एक्शन, रोमांस, या हॉरर फिल्म नहीं, बल्कि एक भक्ति मूवी थी, जिसका नाम ‘जय संतोषी मां’ था. कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी.

मालूम हो कि फिल्म 'शोले’ और ‘जय संतोषी मां’ ये दोनों ही फिल्म 5 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ‘जय संतोषी मां’ को लेकर दिवानी इस कदर थी कि दूर दूर से लोग बैलगाड़ी पर बैठकर इसे देखने आते हैं.

आजतक ‘जय संतोषी मां’ के टक्कर की कोई दूसरी धार्मिक फिल्म नहीं बनी है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में ‘शोले’ को कांटे की टक्कर दी थी. फिल्म के गाने इतने पॉपुलर थे कि भी लोग सुनते हैं.

बिना किसी सुपरस्टार के सिर्फ 25 लाख में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 5 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म से जुड़ा किस्सा खुद सिंगर उषा मंगेशकर ने बताया था.

फिल्म ‘जय संतोषी मां’ का गाना ‘मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की’ को उषा मंगेशकर ने गाया है. जो आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है.

First published on: Mar 15, 2026 06:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.