---विज्ञापन---

3000 करोड़ कमाने वाली भारत की पहली फ्रेंचाइजी बनी ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड्स

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. आमिर खान की दंगल ने दुनिया भर में 2000 करोड़ की कमाई की है और यह भारत की सबसे ज्यादा कमाऊ मूवी में से एक है. वहीं अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 ने सिनेमाघरों में 1700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. लेकिन आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसनी फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म धुरंधर की. साल 2025 दिसंबर में आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर का पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. फिल्म ने दुनिया भर में 1307 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

इतना ही नहीं इस मूवी का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था और इस फिल्म ने 25 दिनों में तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. फिल्म ने 25 दिनों में दुनिया भर में 1712 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का भी दुनिया भर के कलेक्शन वाला रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

बता दें कि धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज एक ऐसी फ्रेंचाइजी फिल्म बन गई है जिसने अकेले 3000 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. पहले पार्ट ने 1300 करोड़ और दूसरे ने 1712 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन 3019 करोड़ की कमाई कर ली है. इस तरह से यह पहली ऐसी फ्रेंचाइजी बन गई है जिसने दुनिया भर में इतना कलेक्शन किया है.

फिल्म को लेकर बात करें तो यह एक स्पाई थ्रिलर है. जिसमें रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रांगी का रोल किया है. जो पाकिस्तान के ल्यारी जाता है हमजा अली बनकर और वहां पर रहमान डकैत की गैंग में शामिल होता है. इसके बाद वह हर उस पाकिस्तानी आतंकवादी का सफाया करता है, जिसने भारत को नुकसान पहुंचाया है. साथ ही वह भारत को कई जानकारी मुहैया कराता है.

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन, संजय दत्त, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 दिनों के बाद भी अच्छा परफॉर्म कर रही है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं.

First published on: Apr 13, 2026 05:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.