---विज्ञापन---

महेश भट्ट का ऑफिस बॉय था ये डायरेक्टर, 40 करोड़ के बजट में बनाई फिल्म, जिसने 500 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर, डायरेक्टर हैं जिन्होंने अपनी कामयाबी से पहले कई छोटे मोटे काम किए हैं. कुछ ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने सालों तक काम को सीखने के लिए बड़े डायरेक्टर्स के यहां पर पर्दे के पीछे काम किया है. किसी ने असिस्टेंट का काम किया तो किसी ने ऑफिस बॉय का भी काम किया है. वहीं, आज हम एक ऐसे ही डायरेक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि महेश भट्ट का ऑफिस बॉय हुआ करता था. लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने साल 2025 में एक ऐसी मूवी बना डाली, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर मोहित सूरी की. आज मोहित अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. डायरेक्टर का जन्म 11 अप्रैल 1981 को हुआ था. मुंबई में जन्मे मोहित सूरी एक फिल्म बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं. महेश भट्ट, मुकेश भट्ट मोहित सूरी के रिश्ते में मामा हैं. हालांकि फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बाद भी उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से पहले कड़ी मेहनत की है.

मोहित सूरी ने महेश भट्ट के अंडर काम किया है. उन्होंने काफी सालों तक फिल्मों और अन्य चीजों की ट्रेनिंग ली. वह टी-सीरीज के ऑफिस में ऑफिस असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं. इतना ही नहीं मोहित ने विक्रम भट्ट के साथ कुछ फिल्मों के लिए बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है. इसके अलावा वह जब सिर्फ 16 साल के थे, तो उन्होंने महेश भट्ट के ऑफिस में बतौर ऑफिस बॉय काम किया है. जहां पर वह कैसेट डिलीवरी करने का काम करते थे.

मोहित ने साल 2005 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जहर' से की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही. इसके बाद उन्होंने तमाम फिल्में तैयार की. जिसमें से कलयुग, वो लम्हे, आवारापन, राज द मिस्ट्री कंटिन्यूज और क्रूक जैसी फिल्में बनाई. बता दें कि मोहित ने अपने करियर में कुल 14 फिल्मों का डायरेक्शन किया है. जिसमें से ज्यादातर फिल्में लोगों को खूब पसंद आई है.

हालांकि मोहित सूरी की किस्मत साल 2011 में आई फिल्म मर्डर 2 से बदली. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई. इसके अलावा 2013 की फिल्म आशिकी 2 बॉक्स ऑफिस की बड़ी हिट साबित हुई. इस म्यूजिकल ड्रामा मूवी के गाने आज भी लोगों के बीच खूब पॉपुलर हैं. श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था.

इसके अलावा साल 2025 में आई उनकी फिल्म सैयारा सबसे बड़ी हिट. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसमें अनीत पड्डा और अहान पांडे लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था. 40 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था.

First published on: Apr 11, 2026 10:47 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.