---विज्ञापन---

बॉलीवुड का वो विलेन जिसने ‘सीरियल किलर’ के रोल से स्क्रीन पर मचाया था भूचाल, आज है इंडस्ट्री का सुपरस्टार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे तो तमाम एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिल्मों में विलेन के रोल से शुरुआत की. इन कलाकारों को इनके इस रोल के लिए सालों तक याद भी किया गया. वहीं, आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम विलेन वाले किरदार निभाए हैं. हालांकि इस एक्टर का एक ऐसा रोल है, जिसमें वह सीरियल किलर बने थे और सालों तक उनके इस खतरनाक रोल को लोगों ने पसंद किया था. यहां तक कि तमाम लोग उनके इस किरदार से काफी डरने भी लगे थे. तो चलिए जानते हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं आशुतोष राणा की. जो कि बॉलीवुड के शानदार एक्टर हैं. वह न सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपनी खूबसूरत कविताओं,कहानियों को लेकर भी लोगों के बीच खूब पॉपुलर हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम हिट मूवीज दी हैं. हालांकि आशुतोष ने अपने करियर की शुरुआत किसी फिल्म से नहीं बल्कि टीवी शो स्वाभिमान से की थी. इसके बाद वह फर्ज, साजिश, वारिश, बाजी किसकी जैसे शोज में नजर आए.

इसके बाद वह साल 1998 की फिल्म दुश्मन में साइको किलर के रोल में दिखे. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इतना ही नहीं वह फिल्म 'संघर्ष' में भी विलेन के रोल में दिखे थे. उन्होंने इस फिल्म में एक सीरियल किलर का रोल किया था और अपने इस रोल से उन्होंने सभी को डरा दिया था. फिल्म में अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा अहम रोल में नजर आए थे. हालांकि फिर भी लीड रोल से ज्यादा चर्चा विलेन बने आशुतोष राणा की हुई थी.

फिल्म संघर्ष में उन्होंने लज्जा शंकर पांडे का रोल किया था. लज्जा शंकर एक सीरियल किलर था, जो छोटे बच्चों की बलि चढ़ाता था. उसे लगता था कि इससे भगवान खुश होंगे और उसे अमर कर देंगे. इसी कारण वह लगातार बच्चों का किडनैप करता और उनकी हत्या करता. इस मूवी का एक-एक सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है. आशुतोष के इस किरदार की लोगों ने जमकर तारीफें की. सालों तक उनका यह किरदार लोगों ने जहन में बसा रहा.

बता दें कि आशुतोष राणा आज फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं. क्योंकि लोग उनके काम को काफी पसंद करते हैं. उन्होंने बॉलीवुड में दुश्मन और संघर्ष जैसी फिल्मों के अलावा संशोधन, गुलाम, जख्म, जानवर, लाडो, बादल, राज, अंश, गुनाह, कर्ज, एलओसी कारगिल, कलयुग, आवारापन जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है.

काम को लेकर बात करें तो आशुतोष जल्द ही पवन कल्याण स्टारर फिल्म उस्ताद भगत सिंह में नजर आने वाले हैं, जो कि 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म की टक्कर रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 से होने वाली है.

First published on: Mar 15, 2026 11:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.