Saturday, 11 April, 2026

---विज्ञापन---

इस हसीना ने शैम्पू के एड से शुरू किया करियर, एकता कपूर ने दिया बड़ा मौका; आज कर रही टीवी पर राज

TV Actress Career Success Story: फिल्म हो या टीवी इंडस्ट्री, दोनों ही जगह एक्टर्स को अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. आज आपको ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसने अपने करियर की शुरुआत शैम्पू के एड से की थी और आज वो टीवी पर राज कर रही हैं.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि शुभांगी अत्रे हैं, जिन्हें आज फैंस अंगूरी भाबी के नाम से पहचानते हैं. शुभांगी अत्रे ने अपने करियर का एक बड़ा हिस्सा टीवी इंडस्ट्री को दिया है.

शुभांगी अत्रे का जन्म 11 अप्रैल 1981 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था. शुभांगी ने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में MBA की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर पर फोकस किया.

शुभांगी अत्रे ने अपना करियर एक शैम्पू ऐड के साथ किया था. इसके बाद, साल 2007 में एकता कपूर ने उन्हें 'कसौटी जिंदगी की' में कास्ट करके एक बड़ा मौका दिया. इसी टीवी सीरियल के साथ उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की.

इसके बाद एकता कपूर ने शुभांगी अत्रे को साल 2007 में आए सीरियल 'कस्तूरी' में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया. इसके बाद शुभांगी अत्रे ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट सीरियल दिए.

इसके बाद साल 2016 में सिटकॉम का सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं!' आया, जिसमें शुभांगी अत्रे ने अंगूरी भाबी का किरदार निभाया. इस सीरियल ने उन्हें देश के हर घर में पॉपुलर कर दिया. सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं!' में शुभांगी अत्रे ने 9 साल तक काम किया और आज भी वो टीवी पर राज कर रही हैं.

First published on: Apr 11, 2026 01:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.