---विज्ञापन---
इस एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर किया था दोस्त का कत्ल! मर्डर के बाद किए थे बॉडी के 300 टुकडे़

फिल्मों में आने के लिए अक्सर एक्टर और एक्ट्रेस कड़ी मेहनत करते हैं. यहां तक कि फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले कलाकारों की भी इंडस्ट्री में बने रहने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है. हालांकि बहुत कम ही एक्टर और एक्ट्रेस होते हैं, जो काम करने के बाद सफलता का भी स्वाद चखते हैं. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा पहलू भी है, जो बहुत कम ही सामने आता है. दरअसल, आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जब उसने अपने ही दोस्त का बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कत्ल कर दिया था. इस घटना ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था. यह एक ऐसी घटना थी, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री पर भी तमाम सवाल खड़े हुए थे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2008 के मामले की. यह एक ऐसा मामला है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया था. यह तब हुआ जब 26 साल के टेलीविजन एग्जीक्यूटिव नीरज ग्रोवर लापता हो गए थे और जिसके बाद पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो आखिरकार उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन से उनका पता चला. उसी से नीरज के खौफनाक कत्ल का खुलासा हुआ. नीरज एक्ट्रेस मारिया के साथ कत्ल से पहले उनकी शिफ्टिंग में मदद कर रहे थे और इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि उनका मर्डर कर दिया गया.

जब पुलिस ने मामले की जांच की तो इसमें पहली गिरफ्तार कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया सुसाइराज की हुई थी. जिसके बाद तमाम चौंकाने वाले सच सामने आए. एक्ट्रेस ने बताया था कि नीरज की हत्या हुई थी. इस हत्या का खुलासा खुद मारिया ने अपने बयान में किया था और उन्होंने बताया था कि नीरज की हत्या के बाद उनके लवर मैथ्यू ने डेड बॉडी के सामने उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए थे और फिर कुछ घंटों बाद नीरज के शरीर को 300 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया था.

मामले की जांच में मैथ्यू के द्वारा नीरज की हत्या के इरादे का भी खुलासा हुआ और पता चला कि उसने ऐसा क्यों किया था. मैथ्यू को नीरज से काफी जलन थी, क्योंकि वो और मारिया दोनों ही अच्छे दोस्त थे और अक्सर ही एक दूसरे से मिला करते थे और ये चीजें मैथ्यू को बिल्कुल भी पसंद नहीं थी. इसी कारण उसने जब शिफ्टिंग के वक्त नीरज को मारिया के साथ देखा तो उसने उसकी हत्या कर दी और बाद में मैथ्यू ने नीरज के शरीर के टुकड़े भी कर दिए.

इस पूरे मामले के बाद जब आखिर में सजा का वक्त आया तो कोर्ट ने मैथ्यू को पूरे मामले में दोषी पाया और उसे जेल हुई. हालांकि मारिया को भी सबूतों को और बॉडी को छिपाने में मदद करने के लिए तीन साल की जेल हुई थी.

कौन है मारिया मोनाका सुसाइराज: बता दें कि मारिया मोनिका सुसाइराज मैसूर के एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती थीं. मारिया को बचपन से ही सिंगिंग और डांसिंग का खूब शौक था और मारिया ने स्कूल के एक फंक्शन में हिस्सा लेने के बाद अभिनेत्री बनने का फैसला देखा था. हालांकि परिवार इस फैसले के खिलाफ था और लगातार शादी का दबाव बना रहा था. जिसके बाद वह घर छोड़कर मैसूर से बेंगलुरु आ गई. जहां पर साल 2002 में कन्नड़ फिल्म में काम मिला. एक्ट्रेस ने बतौर लीड रोल 'जूट' मूवी में काम किया. लेकिन फ्लॉप रही.