---विज्ञापन---

हेमा मालिनी और रेखा को कांटे की टक्कर देती थी ये अभिनेत्री, फिर अचानक 5 साल बड़े सुपरस्टार संग की सीक्रेट शादी

Actress Birthday Special: हिन्दी सिनेमा फिल्मी सितारों के संघर्ष और दिलचस्प कहानियों से भरी हुई है. इस इंडस्ट्री में हर किसी को अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान तब बनाई, जब हेमा मालिनी और रेखा जैसी एक्ट्रेस का दबदबा था.

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि जया भादुड़ी हैं, जिन्हें आज लोग जया बच्चन के नाम से जानते हैं. जया को फिल्मी इंडस्ट्री की सीधी-साधी एक्ट्रेस के तौर पर पहचाना जाता था.

जया भादुड़ी का जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर में हुआ था. जया भादुड़ी के परिवार में अपने माता-पिता के अलावा 2 बहनें भी थी, जिनका नाम रीता और नीता है. जया पुणे के फिल्म और टीवी संस्थान से गोल्ड मेडलिस्ट ग्रेजुएट हैं.

जया भादुड़ी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1963 में आई सत्यजीत रे की फिल्म ‘महानगर’ से की थी. जिसमें उनके काम की काफी तारीफ की गई.

इसके साल 1971 में आई फिल्म 'गुड्डी' ने जया बच्चन को उस दौर लोगों के बीच एक अलग और खास पहचान दिलाई, जब फिल्म इंडस्ट्री में शर्मिला टैगोर, हेमा मालिनी और रेखा एक्ट्रेस का बोलबाला था. इसके बाद जया ने कई हिट फिल्मों में काम किया.

इसके बाद जया भादुड़ी ने 3 जून 1973 को हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली. यह शादी इतनी सिंपल थी कि लोगों को इन दोनों की शादी सीक्रेट लगने लगी.

First published on: Apr 09, 2026 12:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.