Saturday, 21 March, 2026

---विज्ञापन---

Netflix पर दुनिया भर में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही ये एक्शन फिल्म, कहानी के हर सीन में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट

नेटफ्लिक्स पर ऐसे तो हर हफ्ते तमाम फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. लेकिन आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि लगातार दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर है और फिल्म की कहानी भी शानदार है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्शन, साइंस फिक्शन फिल्म वॉर मशीन की. इस फिल्म का डायरेक्शन पैट्रीक हग्स ने. फिल्म में लीड रोल में एलन रिचसन, डैनिस क्वाड, जय कोर्टनी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

वॉर मशीन एक सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर है. इस फिल्म में एलन रिचसन एक स्पेशल रेंजर की भूमिका निभाने हैं. फिल्म की कहानी दो भाइयों के बारे में है, जो रेंजर बनना चाहते हैं. लेकिन इसमें से एक की मौत हो जाती है और दूसरा रेंजर बनता है ट्रेनिंग लेता है.

फिल्म में कहानी तब मोड़ लेती है, जब रेंजरों का एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान एक एलियन का हमला होता है और ट्रेनिंग मिशन अचानक वॉर में बदल जाता है. हालांकि बाद में पता चलता है कि ये एक एलियन नहीं है बल्कि बहुत सारे हैं.

अगर आपको साइंस फिक्शनल, वॉर ड्रामा मूवी पसंद है तो यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी. फिल्म का हर एक सीन जबरदस्त है और इस मूवी का एक्शन भी धमाकेदार है. वहीं, आखिर में ये आपको इस सोच के साथ छोड़ देती है कि असल में अगर इस तरह से एलियंस ने हमला कर दिया तो क्या होगा.

2 घंटे 2 मिनट की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी में अवेलेबल है. इस समय यह मूवी नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को आईएमडीबी पर 6.4 की रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 21, 2026 10:39 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.