Saturday, 11 April, 2026

---विज्ञापन---

सालों से घर बैठा है 90s का ये सुपरस्टार, 2019 के बाद नहीं आई कोई फिल्म, फिर भी हैं करोड़ों के मालिक

फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो सालों से राज कर रहे हैं. 90 के दशक के शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान अभी तक बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. हालांकि आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो 90 के दशक का सुपरस्टार हुआ करता था. लेकिन सालों से उसे कोई भी बड़ी फिल्म ऑफर नहीं हुई है. वह आखिरी बार साल 2019 में एक फिल्म में नजर आया था. हालांकि वह एक्टर करोड़ों की संपत्ति का मालिक है. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं गोविंदा की. जो कि 90 के दशक के सुपरस्टार हुआ करते थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 के दशक में आई फिल्म 'लव 86' से की थी. जो कि बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इसके बाद उन्होंने तमाम फिल्मों में काम किया.

गोविंदा ने इल्जाम, मरते दम तक, खुदगर्ज, घर घर की कहानी, सिंदूर, दरिया दिल, जैसी करनी वैसी भरनी, हम, शोला और शबनम, आंखें जैसी फिल्मों में काम किया. एक वक्त था जब गोविंदा ने एक साथ 70 फिल्मों साइन कर ली थी. इतना ही नहीं एक्टर तमाम डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गए थे. हालांकि किस्मत ने करवट बदली और आज ऐसा वक्त है जब उन्हें कोई साइन नहीं करना चाहता है.

गोविंदा के करियर में तब गिरावट आई जब कई विवादों ने उन्हें घेर लिया. एक्टर ने एक पैन को थप्पड़ मारा था, जिसपर खूब विवाद हुआ था. इसके अलावा उनके भांजे कृष्णा के साथ भी विवाद के कारण वह खबरों में लंबे वक्त तक बने रहे थे. साथ ही खुद के पैर में गोली लगने से भी कई दिनों तक खबरों में छाए रहे. इतना ही नहीं एक्टर का नाम पोंजी घोटाले में आया था, जो कि 1000 करोड़ का घोटाला है. इन विवादों के कारण गोविंदा के करियर में गिरावट आई.

गोविंदा को साल 2019 फिल्म रंगीला राजा में देखा गया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. इसके बाद वह किसी भी मूवी में नजर नहीं आए. हालांकि वह अक्सर ही अपने यूट्यूब चैनल पर तरह तरह के वीडियो बनाकर डालते रहते हैं.

एक्टर की नेटवर्थ को लेकर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 150 से 170 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. वह एक फिल्म के 6 करोड़ रुपये तक चार्ज किया करते हैं. इसके अलावा वह एंडोर्समेंट, स्टेज शोज, टीवी अपीयरेंस और पुरानी फिल्मों से मिलने वाली रॉयल्टी से कमाई करते हैं. एक्टर की आर्थिक स्थिति अभी भी काफी स्ट्रांग हैं. इतना ही नहीं वह 2004 से 2009 तक सांसद रहे हैं.

First published on: Apr 11, 2026 06:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.