---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर तहलका मचा रही है 9 साल पुरानी फिल्म, दिल तोड़ देगा इसका क्लाइमैक्स

हर साल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की कई ऐसी मूवीज रिलीज होती हैं जो कि सालों तक लोगों के दिलों में बसी रहती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि साल 2007 में रिलीज हुई थी. यह एक ऐसी मूवी है जो आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, अगर आप रोमांटिक फिल्मों के शौकीन हैं तो ये एक ऐसी मूवी है जो आपको गहराई तक छू जाएगी. फिल्म की कहानी ऐसे तो दिल तोड़ देने वाली है. इसकी एंडिंग आपको रुला देगी.

हम बात कर रहे हैं फिल्म 'ऐटोंमेंट' की. जो कि 7 सितंबर 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसका डायरेक्शन जो राइट ने किया है.इस फिल्म में लीड रोल में जेम्स मैकेवोए और किएरा नाइटली नजर आई हैं.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह 1935 के दौर में सेट की गई है. एक रईस परिवार की लड़की सिसिलिया और उसी परिवार के हाउस कीपर के बेटे रॉबी के बारे में है. सिसिलिया की बहन जलन और चिढ़न में रॉबी को एक झूठे आरोप में फंसा देती है, क्योंकि वह रॉबी और सिसिलिया की नजदीकियों को गलत समझ लेती है.

सिसिलिया की 13 साल की छोटी बहन ब्रायोनी अपने कजिन बहन के साथ हुए रेप का आरोप रॉबी पर लगा देती है. जिसके बाद सिसिलिया और रॉबी की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है और रॉबी को जेल जाना पड़ता है. इसके बाद उसे दूसरे वर्ल्ड वॉर में जाना पड़ता है.

इन सभी हालातों के बाद सिसिलिया अपने परिवार को छोड़ देती है और पीछे जब भी रॉबी आर्मी की छुट्टियों में वापस आता है तो वो उससे मिलती है. वहीं दूसरी ओर ब्रायोनी एक नर्स बन जाती है और बाद में एक लेखिका भी बनती है. वह कहानियां लिखती है. वह अपनी गलती भी सुधारने की कोशिश करती है. लेकिन एंडिंग कुछ ऐसी होती है कि किसी का भी दिल टूट जाएगा.

फिल्म 2 घंटे 3 मिनट की है. इस मूवी को IMDb पर 7.8 की रेटिंग मिली है. लोग आज भी इस फिल्म का काफी पसंद करते हैं. इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की रील्स जमकर वायरल होती हैं.