---विज्ञापन---
Prime Video पर 8 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज में है तगड़ा सस्पेंस, सीरियल किलर की ऐसी कहानी जो उड़ा देगी नींद

ओटीटी पर बीते कुछ महीने में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. वहीं आज हम एक लेटेस्ट रिलीज सीरीज के बारे में बात करेंगे, जो कि एक क्राइम थ्रिलर है और सस्पेंस से भरपूर है. इस सीरीज में 8 एपिसोड्स हैं और हर एक एपिसोड धमाकेदार है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, प्राइम वीडियो पर यह सीरीज 25 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी. यह एक कोरियन ड्रामा है. जो कि एक डॉक्टर के बारे में है, जो सीरियल किलर बन जाता है.

हम बात कर रहे हैं सीरीज ब्लडी फ्लावर की. इसका डायरेक्शन हान यून-सन ने किया है. इस सीरीज के लेखन को जुन्-सोक हैं. इसमें लीड रोल में गो यून-ह्वान, केउम से-रोक, सुंग डोंग-इल जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

इस सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक मेडिकल जीनियस सीरियल किलर ली वू ग्योम के बारे में है,जिसका रोल गो यून-ह्वान ने किया है. जो कि इंसानों पर खतरनाक एक्सपेरिमेंट करता है और दावा करता है कि इससे लाइलाज बीमारियों का इलाज मुमकिन हैं.

सीरीज में दिखाया जाता है कि कैसे ली वू-ग्योम पर 17 लोगों की हत्याओं का आरोप लगता है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है और वह इन हत्याओं को मेडिकल रिसर्च का नाम देता है. एक तरफ कानून उसे सजा दिलाने की पूरी कोशिश करता है और दूसरी ओर वह दावा करता है कि इससे भविष्य में आने वाली बीमारियों का इलाज हो सकता है.

बता दें कि ब्लडी फ्लावर साल 2026 की सबसे चर्चित सीरीज में से एक हैं. 8 एपिसोड वाली इस सीरीज को IMDb पर 7 रेटिंग मिली है.