Thursday, 19 March, 2026

---विज्ञापन---

सबकी बाप निकली OTT की ये 6 एपिसोड वाली सीरीज, धमाकेदार सस्पेंस देख रह जाएंगे दंग

आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद एक बड़ी ही धमाकेदार वेब सीरीज लेकर आए हैं. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस 6 वाली सीरीज की कहानी का हर एक सीन आपको अंत तक बांधे रखता है. सीरीज एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री है, जिसका क्लाइमैक्स हर किसी को चौंका देता है. चलिए फटाफट इस सीरीज के बारे में जानते हैं.

सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज की कहानी शुरू होती है एक एक्टर के मर्डर से, जिसकी बड़ी बेरहमी और अजीब तरीके से मार दिया जाता है. पुलिस इस मर्डर की जांच करती है, तो पता चलता है कि इस हत्यारे का खून करने का तरीका ठीक 25 साल पहले एक सीरियल किलर से मेल खाता है.

शहर में ठीक उसी तरीके से कई मर्डर होते हैं. ऐसे में पुलिस उस 25 साल पुरानी सीरियल किलर की मदद लेता है और इस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश करता है.

इसके बाद की कहानी आपका माथा घुमा देगी. ट्विस्ट और टर्न्स से भरपूर इस सीरीज की कहानी हर एक सीन में एक नया सस्पेंस देती है. 6 एपिसोड की इस कहानी में आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा. अगर आप कुछ सस्पेंस से भरा देखना चाहते हैं, तो ये सीरीज आपको जरूर देख लेनी चाहिए.

हम बात कर रहे हैं JioHotstar की सीरीज मिसेज देशपांडे (Mrs Deshpande) की, जिसमें माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं. इसमें माधुरी दीक्षित का किरदार हर किसी को आकर्षित करता है. ओटीटी पर रिलीज होते ही इस सीरीज ने तहलका मचा दिया था.

मिसेज देशपांडे की ओटीटी पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. IMDb ने इसे 5.9/10 की रेटिंग दी है. सीरीज में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का रोल काफी खास है. एक बार आपको इसकी कहानी जरूर देख लेनी चाहिए.

First published on: Mar 18, 2026 10:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.