---विज्ञापन---

9 लापता लड़कियां और एक साइको किलर, Netflix पर ये 2 घंटे 3 मिनट का साइकोलॉजिकल थ्रिलर घूमा देगी दिमाग

नेटफ्लिक्स पर क्राइम थ्रिलर फिल्मों और सीरीज की भरमार है. अगर आप भी ऐसी ही फिल्मों के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए एक दिमाग घूमा देने वाली फिल्म लेकर आए हैं. इस फिल्म की कहानी बेहद चौंकाने वाली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वह एक तमिल साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है. इस फिल्म की कहानी एक खूंखार सीरियल किलर के बारे में है, जो अपने बचपन के घाव लेकर बड़ा होता है.

फिल्म में 9 लड़कियों की हत्याओं की कहानी को लेकर दिखाया जाता है. वह सीरियल किलर पुलिस स्टेशन जाकर अपना जुर्म कबूल करता है और इसके बाद उसे एक साइकेट्रिस्ट के पास भेजा जाता है. जहां वह अपने अतीत, अपने जख्मों और माता पिता के साथ हिंसक रिश्ते के बारे में खुलासा करता है.

फिल्म दिखाती है कि कैसे एक आम बच्चा सीरियल किलर बन जाता है. यह शख्स स्वभाव से एक शांत लेकिन शातिर और कैलकुलेटिव हत्यारा होता है. वहीं, फिल्म का क्लाइमैक्स ट्विस्ट और टर्न से भरा हुआ है. जो कि इस कहानी को और भी ज्यादा मजबूत बनाती है.

बता दें कि हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वह है साल 2025 की मूवी स्टीफन. जो कि साल 2021 की सच्ची घटना पर आधारित मूवी है.

स्टीफन फिल्म में लीड रोल में स्मृति वेंकट और गुमादी शंकर नजर आए हैं. फिल्म का डायरेक्शन मिथुन बालाजी ने किया है और इसे आईएमडीबी पर 5.4 की रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 15, 2026 01:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.