---विज्ञापन---
7.4 की रेटिंग, एक खतरनाक खेल में फंसे दो लव बर्ड्स, Netflix पर ट्रेंड कर 2 घंटे 23 मिनट की ये थ्रिलर फिल्म

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कोई न कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती है. जिसमें से कुछ फिल्मों और सीरीज की कहानियां आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि रिलीज होते ही ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की कहानी बेहद खतरनाक है. इस फिल्म की कहानी के हर मोड़ पर सस्पेंस देखने को मिलेगा. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो सिनेमाघरों में 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने ऐसे तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छा परफॉर्म नहीं किया, लेकिन ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी है.

हम बात कर रहे हैं फिल्म 'तू या मैं' की. जो कि हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म का डायरेक्शन बिजॉय नांबियार ने किया है. फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में मोना सिंह, पारूल गुलाटी भी अहम रोल में दिखे हैं.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक सर्वाइवल ड्रामा है. फिल्म दो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अवनी और मारुति के बारे में है. अवनी सोशल मीडिया पर मिस वैनिटी के नाम से जानी जाती है और मारुति आला फ्लोपारा के नाम से फेमस है.

अवनी एक अमीर इंफ्लूएंसर है और मारुति नालासोपारा में रहता है. दोनों ही अपने कंटेंट के लिए एक दूसरे से मिलते हैं और दोनों गोवा में जाते हैं. एक अनजान झील में कंटेंट बनाने के लिए दोनों उतरते हैं. लेकिन वहां फिर मौत का खेल शुरू होता है.

अवनी और मारुति एक खतरनाक मगरमच्छ के जाल में फंस जाते हैं. यह फिल्म रोमांस से शुरू होती है और फिर यह खौफनाक सर्वाइवल थ्रिलर में बदल जाती है.

तू या मैं फिल्म सिर्फ 2 घंटे 23 मिनट की है. फिल्म को IMDB पर 7.4 की रेटिंग मिली है.