---विज्ञापन---
18 साल की इस हसीना ने करोड़ों देकर खरीदी लग्जरी Mercedes कार, डेब्यू फिल्म से मचा चुकी हैं तहलका

Young Actress Buys Luxury Mercedes Car: पिछले कुछ महीनों से हर तरफ सिर्फ 'धुरंधर' की बात हो रही है. फिल्म की 20 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने तो सोशल मीडिया पर तहलका ही मचा दिया है. लेकिन आज हम को एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जो सारा अर्जुन से भी 2 साल छोटी हैं. इस एक्ट्रेस ने हाल ही में करोड़ों रुपये की लग्जरी कार खरीदी है.

दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि नितांशी गोयल हैं, जिन्होंने साल 2023 में आई फिल्म 'लापता लेडीज’ से घर-घर पहचान बनाई. नितांशी अब एक बार फिर से चर्चा में छा गई हैं.

किरण राव के डायरेक्शन में फिल्म 'लापता लेडीज’ की टीनेज एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने हाल ही में करोड़ों रुपये देकर अपने सपनों की लग्जरी ड्रीम कार खरीदी है, जिसके बारे में नितांशी ने सोशल मीडिया पर बताया है.

नितांशी गोयल ने इंस्टाग्राम पर अपने लग्जरी ड्रीम कार की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटो में नितांशी अपनी नई कार को खरीदते हुए काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं.

नितांशी ने अपनी इस पोस्ट में बताया कि उन्होंने मर्सिडीज-बेंज GLE खरीदी है, जो एक प्रीमियम और काफी महंगी SUV की लिस्ट में शामिल एक लग्जरी कार है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये के बताई जा रही है.

नितांशी का ये इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले वायरल हो रही है. फैंस उन्हें उनकी नई कार के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं. उनके ब्राइट फ्यूचर की कामना कर रहे हैं.