---विज्ञापन---

Netflix पर मौजूद इस 10 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी है जरा हटके, हर एक सीन है तगड़ा सस्पेंस

नेटफ्लिक्स पर ऐसे तो तमाम क्राइम थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं. हालांकि आज हम एक बेहतरीन कोरियन क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी कहानी बेहद दमदार है. इस सीरीज का एक-एक एपिसोड और इसकी कहानी दिमाग घुमा देने वाली है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2022 में रिलीज हुई जुवेनाइल जस्टिस की. इस सीरीज का डायरेक्शन हॉग जॉन्ग चान ने किया है. जिसका लेखन किम मिन सियोक ने किया है. इस सीरीज में किम हये-सू लीड रोल में है. इसके अलावा इसमें ली येओन, चुंग सू-बिन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो इसमें किम ह्ये-सू एक जज के रोल में नजर आईं है, जो कि छोटे बच्चों के खिलाफ किए गए अपराधिक मामलों को देखती हैं. यह एक ऐसी शातिर जज है, जो बारीकी से हर केस को सुलझाती हैं.

इस सीरीज में किम ह्ये-सू जज सिम यू सो के रोल में, जो कि 13 साल के बच्चे द्वारा किए गए 8 साल के बच्चे के कत्ल का मामला देखती हैं. जिसमें उस 13 साल के साइको बच्चे ने 8 साल के बच्चे के छोटे-छोटे टुकड़े किए होते हैं. यह मामला बहुत गंभीर होता है और लोग बच्चे की मानसिकता को देखकर भी हैरान होते हैं. सीरीज का आखिरी एपिसोड भी चौंकाने वाला है और इसमें पूरे मामले की सच्चाई सामने आती है.

10 एपिसोड वाली ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. इस सीरीज का हर एपिसोड देखने लायक है, जिसमें कुछ न कुछ नया और चौंकाने वाला देखने को मिलेगा. इस सीरीज को 7.9 की रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 06, 2026 02:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.