---विज्ञापन---
Prime Video की 1 घंटा 53 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म उड़ा देगी होश, सस्पेंस ऐसा कि फटी रह जाएंगी आंखें

सिनेमाघरों में जाने से ज्यादा आज कल लोग ओटीटी पर फिल्में देखना काफी पसंद करते हैं. इतना ही नहीं ओटीटी पर इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों की काफी डिमांड है. फिर चाहे वो कोई भी प्लेटफॉर्म हो, लोग इनपर रोमांटिक और कॉमेडी मूवीज से ज्यााद क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी मूवीज देखना पसंद करते हैं. वहीं आज हम एक ऐसी ही मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि 1 घंटा 53 मिनट की है. इस फिल्म की सस्पेंस बेहद जबरदस्त है. फिल्म का एक-एक सीन आपको भरपूर एंटरटेन करेगा.तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म जोजी की. जो कि साल 2021 में रिलीज हुई थी. जिसका डायरेक्शन दिलेश पोथन ने किया था. फिल्म में फहाद फासिल लीड रोल में नजर आए हैं.

जोजी एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो कि एक इंजीनियरिंग ड्रॉपआउट के बारे में है, जिसका सपना बिना परिवार के मदद के अमीर बनना है. हालांकि घर में हुए एक इवेंट के बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है.

मूवी में दिखाया जाता है कि कैसे सख्त पिता से पूरा परिवार और जोजी तंग होता है. जोजी और उसका भाई चाहता है कि जल्द से जल्द उसके पिता की मौत हो जाए ताकि वह आजादी से जी सकें.

लेकिन फिर पिता को स्ट्रोक आने के बाद जोजी उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाय जानबूझकर लापरवाही करता है, जिससे उनकी मौत हो जाती है. जिसके बाद वह उनकी संपत्ति हड़पने के लिए लालच और अपराध का रास्ता अपनाता है. इस फिल्म में एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो पिता के बर्ताव के कारण टॉक्सिटी से भरा हुआ है. जहां पर हर सदस्य के अंदर कड़वाहट है.

1 घंटे 53 की ये फिल्म प्राइम वीडियो पर है. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.7 की रेटिंग मिली हुई है. फिल्म की कहानी बेहद शानदार है. जो दिखाती है कि गलत बर्ताव और गलत माहौल से परिवार और परिवार के लोगों पर कैसा असर पड़ता है.