---विज्ञापन---

1 घंटा 46 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म जीत चुकी है नेशनल अवॉर्ड, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, हर सप्ताह नई फिल्में रिलीज होती हैं. हालांकि बहुत कम ऐसी मूवीज होती हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रहती हैं. तो वहीं, कुछ फिल्में फ्लॉप भी होती हैं. आज हम एक ऐसी ही मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन फिर भी इसने अपने नाम एक नेशनल अवॉर्ड किया था. यह एक क्राइम थ्रिलर मूवी है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 1999 की मूवी शूल की. जिसमें मनोज बाजपेयी, रवीना टंडन, यशपाल शर्मा, विरेंद्र सक्सेना, गणेश यादव और सयाजी शिंदे जैसे एक्टर्स नजर आए थे. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजपाल यादव ने भी साइड रोल्स किए थे.

इस मूवी का डायरेक्शन ईश्वर निवास ने किया था. शूल एक अनुराग कश्यप, ईश्वर निवास और राम गोपाल वर्मा है और तीनों ने मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी है. राम गोपाल वर्मा ने ही इसे प्रोड्यूस भी किया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म एक कॉप क्राइम थ्रिलर है और इसने दुनिया भर में सिर्फ 8.45 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. हालांकि इस मूवी ने अपने नाम एक नेशनल अवॉर्ड किया था.

IMDB के मुताबिक फिल्म शूल के लिए राम गोपाल वर्मा और नितिन मोहन को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा मनोज बाजपेयी को भी बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के बारे में है. जिसका रोल मनोज बाजपेयी ने निभाया है. जो बिहार में राजनीति और अपराध से लड़ता है. फिल्म को आईएमडीबी पर 7.7 की रेटिंग मिली है. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

First published on: Mar 05, 2026 03:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.