Saturday, 11 April, 2026

---विज्ञापन---

संस्पेंस से लैस है ये 1 घंटे 41 मिनट की फिल्म, रहस्यमई कहानी देख रह जाएंगे हैरान

ओटीटी पर रिलीज हुई इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. सस्पेंस, थ्रिल, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आपको मजा आ जाएगा. अगर आप इस वीकेंड कुछ शानदार देखने को सोच रहे हैं तो ये फिल्म आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई मर्डर मिस्ट्री फिल्म एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा (Everybody Loves Sohrab Handa) की, जिसकी दमदार कहानी आपको स्क्रीन छोड़ने नहीं देगी. इस फिल्म में विनय पाठक, रणवीर शौरी और वालुशा डिसूजा, सौरभ शुक्ला, नील भूपालम, कोयल पुरी, चंद्रचूड़ राय, पालोमी घोष और रजत कपूर शामिल हैं.

सस्पेंस, कॉमेडी और सोशल ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इस फिल्म को रजत कपूर ने डायरेक्ट किया है, जो फिल्म में भी शामिल हैं. फिल्म की कहानी सोहराब हांडा (विनय पाठक) की है, जो एक तीखी जुबान वाला, बदतमीज और घमंडी व्यक्ति है. लोग उसकी ईमानदारी के लिए उसे सहन करते हैं, लेकिन उसकी घमंड भरी आदतों से उसे अंदर ही अंदर नापसंद करते हैं.

वहीं मुंबई में एक पार्टी के दौरान, सोहराब हांडा की हत्या हो जाती है और इसके बाद फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है. सोहराब हांडा के मर्डर के शक की सुई सभी मेहमानों पर आती है. ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होता है कि आखिर कातिल कौन है.

जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है यहां सस्पेंस बढ़ता ही जाता है. शुरू से अंत तक ये फिल्म आपको बांधे रखती है. एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा की मर्डर मिस्ट्री देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे. वहीं इसका क्लाइमेक्स चौंका देने वाला है. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.

First published on: Apr 11, 2026 07:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.