---विज्ञापन---

1 घंटा 41 मिनट की इस एक्शन फिल्म ने OTT पर काटा बवाल, हीरोइन ने अकेले सबके छक्के छुड़ा दिए

OTT पर हर हफ्ते कुछ खास होता है, लेकिन बीते हफ्ते यहां एक ऐसी फिल्म आई जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है. पिछले शुक्रवार चुपचाप रिलीज होकर इस फिल्म ने कमाल कर दिया. इन दिनों इसकी खूब चर्चा हो रही हैं. 1 घंटा 41 मिनट वाली इस फिल्म को देखने के बाद फिल्ममेकर एसएस राजामौली और कई सुपरस्टार्स भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके. एक्शन से भरपूर इस फिल्म में कोई हीरो नहीं बल्कि हीरोइन ने तहलका मचाया है.

हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) की, जिसने ओटीटी पर आते ही तहलका मचा दिया है. 1 घंटा 41 मिनट की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर खुद को सबसे बेहतरीन अदाकारा के रूप में साबित किया है.

इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शांत जिंदगी अचानक तब बदल जाती है जब कुछ खतरनाक लोग उसके घर पर हमला कर देते हैं. इसके आगे की कहानी आपको स्क्रीन से हटने नहीं देगी. इसके दमदार एक्शन ड्रामा और थ्रिल देखकर हैरान रह जाएंगे.

रिलीज के बाद से ही ये फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड करने लगी और देखते ही देखते नंबर 1 पर पहुंच गई. दर्शक खासतौर पर इसकी तेज रफ्तार कहानी और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म से प्रियंका चोपड़ा को खूब पसंद किया जा रहा है. प्रियंका ने इसमें एक कारिबियन महिला की भूमिका में हैं, जिसका शांतिपूर्ण जीवन तब उलट-पुलट हो जाता है.

प्रियंका चोपड़ा के अलावा 'द ब्लफ' में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कोर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और टेमुरा मॉरिसन ने भी अहम किरदार निभाए हैं. ये फिल्म इसी 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और फिलहाल इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है.

प्रियंका को अपने किरदार के लिए दुनियाभर से तारीफें मिल रही हैं. फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने 'द ब्लफ' की खूब तारीफ की. जल्द ही प्रियंका चोपड़ा कॉमेडी फिल्म 'जजमेंट डे' में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन निकोलस स्टोलर ने किया है.

First published on: Mar 05, 2026 04:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.