---विज्ञापन---
जब ईरान बना बॉलीवुड फिल्मों का अड्डा, सरहदों को पार कर शूट हुईं ये हिंदी फिल्में

अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच इन दिनों काफी तनाव देखने को मिल रहा है. देशों के बीच जंग छिड़ी है, जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया है. कई भारतीय एक्टर और एक्ट्रेस इस वॉर के बीच में दुबई में फंसे हुए हैं. यहां तक कि पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क की पत्नी और बेटी भी फंसे हैं.

वहीं, सभी जानते हैं कि इंडियन सिनेमा हो या फिर विदेशी सिनेमा हर फिल्म के लिए सही लोकेशन बहुत मायने रखती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई दशकों तक बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग ईरान की खूबसूरत लोकेशन में शूट हुई है. इस लिस्ट में तमाम मूवीज के नाम शामिल है. चलिए जानते हैं.

सुबह ओ शाम: सबसे पहली हिंदी फिल्म जिसकी शूटिंग ईरान में वह थी वह थी "सुबह ओ शाम", जो कि 1972 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में वहीदा रहमान और संजीव कुमार लीड रोल में थे. फिल्म दो भाषाओं में शूट हुई थी एक तो हिंदी और दूसरी फारसी. इस मूवी को ईरान में भी रिलीज किया गया था और वहां पर रिलीज करने के लिए फिल्म का टाइटल 'होमो सादात' रखा था.

इंटरनेशनल क्रूक: इसके बाद 1974 में आई फिल्म 'इंटरनेशनल क्रूक' की शूटिंग भी ईरान के शहर तेहरान में हुई थी. इस मूवी में धर्मेंद्र, सायरा बानो और फिरोज खान जैसे एक्टर्स नजर आए थे.

सलाम मुंबई: सुबह ओ शाम और इंटरनेशनल क्रूक की शूटिंग के लंबे वक्त तक कोई भी बॉलीवुड मूवी ईरान में शूट नहीं हुई. लेकिन साल 2016 में 'सलाम मुंबई' की ईरान में शूटिंग हुई. इस मूवी के लीड एक्टर भी ईरानी थे, जिनका नाम मोहम्मद रजा थे.

तेहरान: साल 2025 में आई फिल्म 'तेहरान' बॉलीवुड की आखिरी 'तेहरान' थी. जिसमें जॉन अब्राहम, मानुषी छिल्लर और नीरू बाजवा नजर आईं थी. फिल्म में जॉन ने स्पेशल सेल ऑफिसर का रोल अदा किया है.