---विज्ञापन---

पहली ही फिल्म से रातों-रात स्टार बने थे ये 7 बॉलीवुड एक्टर, आज भी हैं बेहद पॉपुलर

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन कुछ सितारे ऐसे होते हैं जिनकी किस्मत और हुनर पहली ही फिल्म में चमक उठता है. फिल्म इंडस्ट्री में 'डेब्यू' (Debue) बहुत मायने रखता है, और इन अभिनेताओं ने अपनी पहली ही दस्तक से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

ऋतिक रोशन (कहो ना प्यार है - 2000)- ऋतिक रोशन ने साल 2000 में अपने पिता राकेश रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से कदम रखा था. इस फिल्म के रिलीज होते ही पूरे देश में 'ऋतिक मेनिया' छा गया था. अपनी लुक्स, डांस और एक्टिंग के दम पर ऋतिक रातों-रात नेशनल क्रश बन गए और इस फिल्म ने उस साल के लगभग सारे अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे.

आमिर खान (कयामत से कयामत तक - 1988)- बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने साल 1988 में फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से डेब्यू किया था. जूही चावला के साथ उनकी केमिस्ट्री और फिल्म के सदाबहार गानों ने आमिर को रातों-रात चॉकलेटी बॉय के रूप में पहचान दिलाई. यह फिल्म उस दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

अजय देवगन (फूल और कांटे - 1991)- अजय देवगन की एंट्री बॉलीवुड इतिहास की सबसे यादगार एंट्रियों में से एक है. दो चलते ट्रकों पर पैर रखकर जिस तरह उन्होंने 'फूल और कांटे' में दस्तक दी, उसने उन्हें एक्शन स्टार बना दिया. साल 1991 में आई इस फिल्म ने उन्हें फिल्मफेयर का 'बेस्ट मेल डेब्यू' अवॉर्ड भी दिलवाया.

राहुल रॉय (आशिकी - 1990)- 90 के दशक की शुरुआत में 'आशिकी' फिल्म ने राहुल रॉय को एक ऐसा स्टार बनाया जिसकी लोकप्रियता की मिसाल आज भी दी जाती है. फिल्म के गाने और राहुल रॉय का हेयरस्टाइल उस समय युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर हो गया था. भले ही आज वे इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन पहली फिल्म की सफलता ऐतिहासिक थी.

रणवीर सिंह (बैंड बाजा बारात - 2010)- आज के सुपरस्टार रणवीर सिंह ने साल 2010 में यशराज फिल्म्स की 'बैंड बाजा बारात' से अपना सफर शुरू किया था. फिल्म में 'बिट्टू शर्मा' के उनके किरदार को इतना पसंद किया गया कि लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि यह उनकी पहली फिल्म है. इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात पॉपुलैरिटी की बुलंदियों पर पहुंचा दिया.

शाहिद कपूर (इश्क विश्क - 2003)- साल 2003 में 'इश्क विश्क' के साथ शाहिद कपूर ने अपनी चॉकलेटी इमेज से लड़कियों के दिलों में जगह बनाई. अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स की वजह से उन्हें 'चॉकलेटी बॉय' का टैग मिला और वे युवाओं के बीच एक बड़ा नाम बन गए.

फरदीन खान (प्रेम अगन - 1998)- फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने साल 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से डेब्यू किया. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत लंबी रेस नहीं दौड़ पाई, लेकिन फरदीन को उनकी परफॉर्मेंस के लिए फिल्मफेयर का 'बेस्ट मेल डेब्यू' अवॉर्ड मिला और वे अचानक सुर्खियों में आ गए.

First published on: Mar 27, 2026 12:38 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.