---विज्ञापन---
‘मिर्जापुर’ से लाख गुना अच्छी हैं ये 5 Netflix वेब सीरीज

Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. अगर आप कुछ शानदार, सस्पेंस-थ्रिल और ड्रामा से भरपूर देखना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स की 5 सबसे दमदार वेब सीरीज लेकर आए हैं. आइए जानते हैं.

Dabba Cartel- साल 2025 में आई सीरीज डब्बा कार्टेल एक जबरदस्त क्राइम ड्रामा सीरीज है. इस सीरीज की कहानी 5 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी आर्थिक तंगी और महत्वाकांक्षाओं के चलते एक साधारण टिफिन सर्विस से निकलकर ड्रग्स के अवैध धंधे में फंस जाती हैं, और लंचबॉक्स का इस्तेमाल कर ड्रग्स की डिलीवरी करने लगती हैं. इसमें शबाना आजमी, ज्योतिका, शालिनी पांडे, निमिषा सजययन और अंजली आनंद लीड रोल में हैं.

Maamla Legal Hai- नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज मामला लीगल है एक लीगल ड्रामा कॉमेडी सीरीज है. इसका निर्देशन राहुल पांडे ने किया है. इसमें रवि किशन, अनंत वी जोशी, निधि बिष्ट, नायला ग्रेवाल, तन्वी आजमी और यशपाल शर्मा लीड रोल में हैं. 8 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी अजब-गजब मुकदमों पर आधारित है.

Khakee: The Bengal Chapter- 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' एक जबरदस्त पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज है. जब ईमानदार पुलिस अधिकारी अर्जुन मैत्रा, कोलकाता के खतरनाक डॉन बाघा और उसके गुंडों से टकराता है, तब उसका सामना एक भ्रष्ट सिस्टम और खूनी गैंग वॉर से होता है.

Heeramandi: The Diamond Bazaar- हीरामंडीः द डायमंड बाजार संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित एवं निर्देशित भारतीय उर्दू भाषा की एक पीरियड ड्रामा टीवी सीरीज है. ये सीरीज ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान लाहौर में हीरा मंडी के रेड-लाइट जिले में तवायफ के जीवन के बारे में है. इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल मेहता और ताहा शाह बादुशा हैं, साथ ही फरीदा जलाल, शेखर सुमन, फरदीन खान, श्रुति शर्मा और अध्ययन सुमन आवर्ती शानदार किरदार में हैं.

Black Warrant- ब्लैक वारंट 2025 क्राइम ड्रामा थ्रिलर सीरीज है, जो सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की 2019 की नॉन-फिक्शन किताब ब्लैक वारंट: कन्फेशन ऑफ ए तिहाड़ जेलर पर आधारित है.