---विज्ञापन---

रातों की नींद उड़ा देंगी Netflix की ये 5 हॉरर फिल्में

अगर आपने बॉलीवुड की बेहतरीन हॉरर फिल्में 'तुम्बाड', 'भूत', 'स्त्री', 'राज', और '1920' देख ली हैं, तो डर और सस्पेंस से भरी ये फिल्में भी आपको बेहद पसंद आएंगी. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन 5 हॉरर फिल्मों की कहानी आपको आखिर तक सीट से उठने नहीं देंगी.

Shaitaan- शैतान 2024 में रिलीज हुई एक शानदार सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन विकास बहल ने किया है. इसमें अजय देवगन, आर. माधवन, ज्योतिका, जानकी बोडीवाला और अंगद राज लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक परिवार की शांत छुट्टियों से शुरू होती है, लेकिन वनराज नाम का रहस्यमई शख्स उनकी जिंदगी में खौफ भर देता है.

Baramulla- बारामूला 2025 में रिलीज हुई एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य सुहास जाम्भले ने किया है. इसमें मानव कौल और भाषा सुंबली लीड रोल में हैं. यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

Bulbbul- बुलबुल 2020 में रिलीज हुई एक पीरियड हॉरर फिल्म है. इसमें तृप्ति डिमरी ने लीड रोल निभाया है. उनके साथ ही अविनाश तिवारी, पाओली डैम, राहुल बोस और परमब्रता चट्टोपाध्याय भी हैं. फिल्म 1880 के दशक के बंगाल प्रेसीडेंसी की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसकी कहानी एक बाल वधू और उसके मासूमियत से ताकत तक के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है.

Maa- मां एक माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसे विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित किया गया है. इसमें काजोल लीड रोल में हैं. ये फिल्म काजोल की पहली फिल्म भी है. फिल्म शैतान के ब्रह्मांड की अगली कड़ी है और इसमें दिखाया गया है कि एक मां अलौकिक शक्तियों से अपने बच्चे को बचाने के लिए किस हद तक जाती है.

Ghost Stories- घोस्ट स्टोरीज 2020 में रिलीज हुई एक एंथोलॉजी हॉरर फिल्म है, जिसमें मृणाल ठाकुर, अविनाश तिवारी, जाह्नवी कपूर, रघुवीर यादव, शोभिता धुलिपाला, विजय वर्मा और पवैल गुलाटी जैसे कलाकार शामिल हैं.

First published on: Mar 05, 2026 08:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.