---विज्ञापन---
The Raja Saab से लाख गुना अच्छी हैं ये हॉरर कॉमेडी फिल्में, JioHotstar, Netflix, OTT पर करें एन्जॉय

प्रभास स्टारर फिल्म 'द राजा साहब' दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई. फिल्म को लेकर दर्शकों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. ऐसे में हम आपके लिए आज 5 शानदार हॉरर कॉमेडी फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों की कहानी लाजवाब हैं. इन्हें आप घर बैठे ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

Bhool Bhulaiyaa- भूल भुलैया मलयालम फिल्म मणचित्रथाझू की रीमेक है. ये एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल हॉरर कॉमेडी फिल्म है. फिल्म की कहानी सिद्धार्थ (शाइनी आहूजा) और अवनी (विद्या बालन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने गांव के एक पैतृक महल में रहने चले जाते हैं. थोड़े दिन बाद उनकी खुशी जल्द ही एक बुरे सपने में बदल जाती है जब अवनी अजीब व्यवहार करने लगती है. फिल्म में अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं. इसे आप Netflix और JioHotstar पर देख सकते हैं.

Munjya- लोककथाओं पर आधारित इस फिल्म की कहानी आपको बेहद पसंद आएगी. फिल्म बिट्टू (अभय वर्मा) नामक एक युवक की कहानी है, जो अपने पैतृक गांव की यात्रा के दौरान गलती से विवाह के प्रति आसक्त एक प्रतिशोधी आत्मा को मुक्त कर देता है. आत्मा बिट्टू के अंदर आ जाती है और उससे अपनी प्रेमिका मुन्नी को ढूंढने की मांग करती है. इसके बाद कहानी में गजब का ट्विस्ट देखने को मिलता है, जिसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

Stree- राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म चंदेरी कस्बे में, स्त्री नाम की एक आत्मा रहती है, जो पुरुषों का अपहरण कर लेती है. सुरक्षित रहने का एकमात्र उपाय है दीवारों पर 'ओ स्त्री, कल आना' लिखकर घर के अंदर रहना. ऐसे में विकी (राजकुमार राव), जो एक टेलर होता है, उसे एक रहस्यमयी लड़की (श्रद्धा कपूर) से प्यार हो जाता है. इसके आगे की कहानी लाजवाब है, जिसे आप Amazon Prime Video और JioHotstar पर देख सकते हैं.

Laxmii- अक्षय कुमार स्टारफ्र फिल्म लक्ष्मी, तमिल फिल्म कंचना (2011) की रीमेक है. इसमें आसिफ (अक्षय कुमार) नामक एक समझदार व्यक्ति होता है, जिसका जीवन तब उथल-पुथल हो जाता है जब ससुराल में घूमने के दौरान एक ट्रांसजेंडर महिला की आत्मा उस पर हावी हो जाती है. इसके बाद की कहानी बड़ी मजेदार है, जिसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

Go Goa Gone- ये एक जॉम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी दो आलसी दोस्तों, हार्दिक (कुणाल खेमू) और लव (वीर दास) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने रूममेट बन्नी (आनंद तिवारी) के साथ गोवा की एक बिजनेस ट्रिप पर जाते हैं. वो एक सुनसान द्वीप पर एक एक्सक्लूसिव रेव पार्टी में शामिल होते हैं, लेकिन अगली सुबह उन्हें पता चलता है कि पार्टी में बांटी गई एक प्रायोगिक दवा ने सभी को जॉम्बी बना दिया है. इसके आगे की कहानी में उनकी मुलाकात एक रूसी गैंगस्टर (सैफ अली खान) से होती है. इसे आप ZEE5 और Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.