---विज्ञापन---
इंडिया का इकलौता सुपरस्टार, जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगातार दी हैं चार 1000 करोड़ी फिल्में

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्टार से मिलवा रह हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा करिश्मा कर दिखाया है जो आजतक कोई नहीं कर पाया. एक ऐसा सुपरस्टार जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक-दो नहीं, बल्कि चार 1000 करोड़ी फिल्में दे डाली हैं. चलिए इस स्टार और उसकी इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की, जिन्होंने हाल ही में आई 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया है. संजय दत्त सालों से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और लगातार शानदार फिल्मों का हिस्सा बनते नजर आ रहे हैं. वहीं बीते 4 साल में उन्होंने चार 1000 करोड़ी फिल्में दी हैं.

KGF Chapter 2- साउथ स्टार यश की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,215 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी. इस पैन इंडियन फिल्म में संजय दत्त ने अधीरा नाम के विलेन का शानदार किरदार निभाया था. ये फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी. इसका डायरेक्शन प्रशांत नील ने किया है.

जवान- दूसरी फिल्म इस लिस्ट में शाहरुख खान की जवान हैं, जिसने वर्ल्डवाइड 1,160 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म को तमिल डायरेक्टर एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है. 'जवान' पैन इंडिया रिलीज हुई थी. इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे और विजय सेतुपति और नयनतारा जैसे कलाकारों ने भी अहम् रोल निभाए थे. वहीं संजय दत्त ने इस फिल्म में एसटीएफ ऑफिसर माधवन नायक के रोल में दिखे थे और यह उनका कैमियो था.

धुरंधर- साल 2025 के अंत में आई फिल्म ‘धुरंधर’ में संजय दत्त ने दमदार किरदार निभाया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है. इसमें संजय दत्त ने पाकिस्तान के एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1307.35 करोड़ रुपये कमाए हैं.

धुरंधर द रिवेंज- हाल ही में आई फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने मजह 7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. ये फिल्म साल 2025 में आई 'धुरंधर' की सीक्वल है. इसका डायरेक्शन आदित्य धर ने ही किया है. फिल्म में संजय दत्त एक बार फिर अपने एसपी चौधरी असलम के किरदार में नजर आते हैं.